1 Samuel 26:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo kam too ne kiya haai vah achchha naheen. yahova ke jeevan kee shapath tum log mare jane ke yogy ho, kyonki tum ne apane svamee, yahova ke abhaishaikt kee chaukasee naheen kee. aur ab dek, raja ka bhala aur panee kee gharee jo usake sirahan thee ve kahan haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुमने भयंकर भूल की। यहोवा शाश्वत है! अत: तुम्हें और तुम्हारे सैनिकों को मर जाना चाहिये। क्यों? क्योंकि तुमने अपने स्वामी यहोवा के चुने राजा की रक्षा नहीं की। शाऊल के सिर के पास भाले और पानी के घड़े की खोज करो। वे कहाँ हैं?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह काम, जो तुमने किया, अच्‍छा नहीं है। जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! तुम लोग मृत्‍यु-दण्‍ड के पात्र हो। तुमने अपने स्‍वामी, प्रभु के अभिषिक्‍त राजा पर पहरा नहीं दिया। अब देखो, महाराज का भाला कहां है? उनके सिरहाने की पानी की सुराही कहां है?’
Hindi Bible HHBD
जो काम तू ने किया है वह अच्छा नहीं। यहोवा के जीवन की शपथ तुम लोग मारे जाने के योग्य हो, क्योंकि तुम ने अपने स्वामी, यहोवा के अभिषिक्त की चौकसी नहीं की। और अब देख, राजा का भाला और पानी की घरी जो उसके सिरहान थी वे कहां हैं,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो काम तू ने किया है वह अच्छा नहीं। यहोवा के जीवन की शपथ तुम लोग मारे जाने के योग्य हो, क्योंकि तुम ने अपने स्वामी यहोवा के अभिषिक्‍त की चौकसी नहीं की। अब देख, राजा का भाला और पानी की सुराही जो उसके सिरहाने थी वे कहाँ हैं?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आपके द्वारा दी गई यह ढील खेद का विषय है. वस्तुतः जीवन्त याहवेह की शपथ, यह अपराध मृत्यु दंड के योग्य है, क्योंकि आपने अपने स्वामी, याहवेह के अभिषिक्त, की सुरक्षा में ढील दी है. देख लीजिए. राजा के सिरहाने गड़ा हुआ भाला तथा उनका जल पात्र कहां है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो काम तूने किया है वह अच्छा नहीं। यहोवा के जीवन की शपथ तुम लोग मारे जाने के योग्य हो, क्योंकि तुम ने अपने स्वामी, यहोवा के अभिषिक्त की चौकसी नहीं की। और अब देख, राजा का भाला और पानी की सुराही जो उसके सिरहाने थी वे कहाँ हैं?”