1 Samuel 26:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova aek aek ko apane apane dharma aur sachchai ka fal dega dek, aj yahova ne tujh ko mere hath men kar diya tha, parantu maain ne yahova ke aabhaishaikt par apana hath baddhana uchit n samajha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा मनुष्यों के कर्म का फल देता है, यदि वह अच्छा करता है तो उसे पुरस्कार देता है, और वह उसे दण्ड देता है जो बुरा करता है। यहोवा ने आज मुझे आपको पराजित करने दिया, किन्तु मैं यहोवा के चुने हुए राजा पर चोट नहीं करूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु प्रत्‍येक मनुष्‍य को उसकी धार्मिकता और सच्‍चाई का फल देता है। प्रभु ने आज आपको मेरे हाथ में सौंप दिया था। परन्‍तु मैंने प्रभु के अभिषिक्‍त राजा पर हाथ नहीं उठाया।
Hindi Bible HHBD
यहोवा एक एक को अपने अपने धर्म और सच्चाई का फल देगा; देख, आज यहोवा ने तुझ को मेरे हाथ में कर दिया था, परन्तु मैं ने यहोवा के अभिषिक्त पर अपना हाथ बढ़ाना उचित न समझा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा एक एक को अपने अपने धर्म और सच्‍चाई का फल देगा; देख, आज यहोवा ने तुझ को मेरे हाथ में कर दिया था, परन्तु मैं ने यहोवा के अभिषिक्‍त पर अपना हाथ उठाना उचित न समझा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हर एक व्यक्ति के लिए उसकी धार्मिकता तथा सच्चाई के अनुसार ईनाम निर्धारित है. याहवेह ने आज आपको मेरे हाथों में सौंप दिया था, मगर याहवेह के अभिषिक्त पर मैंने हाथ नहीं उठाया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा एक-एक को अपने-अपने धार्मिकता और सच्चाई का फल देगा; देख, आज यहोवा ने तुझको मेरे हाथ में कर दिया था, परन्तु मैंने यहोवा के अभिषिक्त पर अपना हाथ उठाना उचित न समझा।