1 Samuel 26:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
shaaul ne daud se kaha, he mere bette daud too dhany haai! too bade bade kam karega aur tere kam sufal honge. tab daud ne apana marga liya, aur shaaul bhee apane sthan ko lautt gaya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल ने दाऊद से कहा, “मेरे पुत्र दाऊद, परमेश्वर तुम्हें आशीर्वाद दे। तुम महान कार्य करोगे और सफल होओगे।” दाऊद अपनी राह गया, और शाऊल घर लौट गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल ने दाऊद से कहा, ‘मेरे पुत्र, दाऊद, तू धन्य है। तू महान कार्य करेगा, और उनमें सफल भी होगा।’ तत्पश्चात् दाऊद अपने मार्ग पर चला गया और शाऊल अपने स्थान को लौट आया।
Hindi Bible HHBD
शाऊल ने दाऊद से कहा, हे मेरे बेटे दाऊद तू धन्य है! तू बड़े बड़े काम करेगा और तेरे काम सुफल होंगे। तब दाऊद ने अपना मार्ग लिया, और शाऊल भी अपने स्थान को लौट गया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शाऊल ने दाऊद से कहा, “हे मेरे बेटे दाऊद, तू धन्य है! तू बड़े बड़े काम करेगा और तेरे काम सफल होंगे।” तब दाऊद ने अपना मार्ग लिया, और शाऊल भी अपने स्थान को लौट गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब शाऊल ने दावीद से कहा, “दावीद, मेरे पुत्र, तुम सराहनीय हो! तुम महान काम करोगे और तुम्हें सदैव सफलता ही प्राप्त होगी.” दावीद, इसके बाद वहां से चले गए और शाऊल अपने घर को लौट गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शाऊल ने दाऊद से कहा, “हे मेरे बेटे दाऊद तू धन्य है! तू बड़े-बड़े काम करेगा और तेरे काम सफल होंगे।” तब दाऊद ने अपना मार्ग लिया, और शाऊल भी अपने स्थान को लौट गया।