1 Samuel 26:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab daud ne hittee aheemelek aur jarooyah ke putra yoab ke bhai abeeshau se kaha, mere sath us chhavanee men shaaul ke pas kaun chalega? abeeshau ne kaha, tere sath maain chaloonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने हित्ती अहीमेलेक और यरूयाह के पुत्र अबीशै से बातें कीं। (अबीशै योआब का भाई था।) उसने उनसे कहा, “मेरे साथ शाऊल के पास उसके डेरे में कौन चलेगा?” अबीशै ने उत्तर दिया, “मैं तुम्हारे साथ चलूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद ने हित्ती जाति के सैनिक अहीमेलक से तथा अबीशय से, जो सरूयाह का पुत्र और योआब का भाई था, यह पूछा: ‘मेरे साथ कौन शाऊल के पड़ाव में जाएगा?’ अबीशय ने उत्तर दिया, ‘मैं आपके साथ जाऊंगा।’
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद ने हित्ती अहीमेलेक और जरूयाह के पुत्रा योआब के भाई अबीशै से कहा, मेरे साथ उस छावनी में शाऊल के पास कौन चलेगा? अबीशै ने कहा, तेरे साथ मैं चलूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद ने हित्ती अहीमेलेक और सरूयाह के पुत्र योआब के भाई अबीशै से कहा, “मेरे साथ उस छावनी में शाऊल के पास कौन चलेगा?” अबीशै ने कहा, “तेरे साथ मैं चलूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने हित्ती अहीमेलेख तथा ज़ेरुइयाह के पुत्र, योआब के भाई अबीशाई को संबोधित करते हुए प्रश्न किया, “कौन है तत्पर मेरे साथ शाऊल के शिविर में सेंध लगाने के लिए?” “मैं चलूंगा आपके साथ.” अबीशाई ने उत्तर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद ने हित्ती अहीमेलेक और सरूयाह के पुत्र योआब के भाई अबीशै से कहा, “मेरे साथ उस छावनी में शाऊल के पास कौन चलेगा?” अबीशै # ने कहा, “तेरे साथ मैं चलूँगा।”