1 Samuel 26:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab abeeshau ne daud se kaha, parameshvar ne aj tere shatra ko tere hath men kar diya haai isaaliye ab maain usake aek bar aeesa maroon ki bhala use bedhata hua boomi men dhans jaa, aur mujh ko use doosaree bar marana n padega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अबीशै ने दाऊद से कहा, “आज परमेश्वर ने तुम्हारे शत्रु को पराजित करने दिया है। मुझे शाऊल को उसके भाले से ही जमीन में टाँक देने दो। मैं इसे एक ही बार में कर दूँगा!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अबीशय ने दाऊद से कहा, ‘आज परमेश्‍वर ने आपके शत्रु को आपके हाथ में सौंप दिया है। अब मुझे अनुमति दीजिए कि मैं भाले के एक वार से उसको भूमि में बेध दूं। मुझे उस पर दूसरी बार प्रहार करने की आवश्‍यकता नहीं पड़ेगी।’
Hindi Bible HHBD
तब अबीशै ने दाऊद से कहा, परमेश्वर ने आज तेरे शत्रु को तेरे हाथ में कर दिया है; इसलिये अब मैं उसकेा एक बार ऐसा मारूं कि भाला उसे बेधता हुआ भूमि में धंस जाए, और मुझ को उसे दूसरी बार मारना न पड़ेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अबीशै ने दाऊद से कहा, “परमेश्‍वर ने आज तेरे शत्रु को तेरे हाथ में कर दिया है; इसलिये अब मैं उसको एक बार ऐसा मारूँ कि भाला उसे बेधता हुआ भूमि में धँस जाए, और मुझ को उसे दूसरी बार मारना न पड़ेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह देख अबीशाई ने दावीद से कहा, “आज तो परमेश्वर ने आपके शत्रु को आपके हाथों में सौंप दिया है. मैं अपने भाले के एक ही प्रहार से उन्हें भूमि में नत्थी कर देता हूं; मुझे दूसरा प्रहार करने की आवश्यकता तक न होगी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अबीशै ने दाऊद से कहा, “परमेश्वर ने आज तेरे शत्रु को तेरे हाथ में कर दिया है; इसलिए अब मैं उसको एक बार ऐसा मारूँ कि भाला उसे बेधता हुआ भूमि में धँस जाए, और मुझ को उसे दूसरी बार मारना न पड़ेगा।”