1 Samuel 27:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
आकीश ने पूछा, आज तुम ने चढ़ाई तोनहीं की? दाऊद ने कहा, हां, यहूदा यरहमेलियोंऔर केनियोंकी दक्खिन दिशा में।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने यह कई बार किया। हर बार आकीश पूछता कि वह कहाँ लड़ा और उन चीज़ों को कहाँ से लाया। दाऊद ने कहा, “मैं यहूदा के दक्षिणी भाग में लड़ा।” या “मैं यरहमेलियों के दक्षिणी भाग में लड़ा या मैं केनियों के दक्षिणी भाग में लड़ा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और आकीश उससे पूछता था, ‘तुमने आज कहां छापा मारा?’ दाऊद उत्तर देता, ‘यहूदा प्रदेश के नेगेब क्षेत्र पर।’ अथवा, ‘यर्हमएली गोत्र के नेगेब क्षेत्र पर!’ अथवा, ‘केनी गोत्र के नेगेब क्षेत्र पर।’
Hindi Bible HHBD
आकीश ने पूछा, आज तुम ने चढ़ाई तोनहीं की? दाऊद ने कहा, हां, यहूदा यरहमेलियों और केनियों की दक्खिन दिशा में।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
आकीश ने पूछा, “आज तुम ने चढ़ाई तो नहीं की?” दाऊद ने कहा, “हाँ, यहूदा यरहमेलियों और केनियों की दक्षिण दिशा में।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब आकीश उनसे पूछते थे, “आज कहां छापा मारा था तुमने?” दावीद कह दिया करते थे, “यहूदिया के नेगेव में,” या “येराहमील के नेगेव में,” या “केनियों के क्षेत्र में.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आकीश ने पूछा, “आज तुम ने चढ़ाई तो नहीं की?” दाऊद ने कहा, “हाँ, यहूदा यरहमेलियों # और केनियों की दक्षिण दिशा में।”