1 Samuel 27:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
और दाऊद और उसके जन अपके अपके परिवार समेत गत में आकीश के पास रहने लगे। दाऊद तो अपक्की दो स्त्रियोंके साय, अर्यात्‌ यिज्रेली अहीनोअब, और नाबाल की स्त्री कर्मेली अबीगैल के साय रहा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद, उसके लोग और उनके परिवार आकीश के साथ गत में रहने लगे। दाऊद के साथ उसकी दो पत्नियाँ थीं। वे यिज्रेली की अहीनोअम और कर्मेल की अबीगैल थी। अबीगैल नाबाल की विधवा थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद आकीश के साथ गत नगर में रहने लगा। उसके साथ उसके सैनिक तथा उसका परिवार, उसकी दो पत्‍नियां, यिज्रएल नगर की अहीनोअम, और कर्मेल की रहनेवाली, नाबाल की विधवा अबीगइल थीं।
Hindi Bible HHBD
और दाऊद और उसके जन अपने अपने परिवार समेत गत में आकीश के पास रहने लगे। दाऊद तो अपनी दो स्त्रियों के साथ, अर्थात् यिज्रेली अहीनोअब, और नाबाल की स्त्री कर्मेली अबीगैल के साथ रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और दाऊद और उसके जन अपने अपने परिवार समेत गत में आकीश के पास रहने लगे। दाऊद अपनी दो स्त्रियों के साथ, अर्थात् यिज्रेली अहीनोअम, और नाबाल की स्त्री कर्मेली अबीगैल के साथ रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस प्रकार दावीद आकीश के राज्य में अपने छः सौ साथियों के साथ रहने लगे. हर एक व्यक्ति के साथ उसका अपना परिवार भी था, तथा दावीद के साथ उनकी दोनों पत्नियां थी: येज़्रील से आई अहीनोअम तथा कर्मेल के नाबाल की विधवा अबीगइल.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और दाऊद और उसके जन अपने-अपने परिवार समेत गत में आकीश के पास रहने लगे। दाऊद तो अपनी दो स्त्रियों के साथ, अर्थात् यिज्रेली अहीनोअम, और नाबाल की स्त्री कर्मेली अबीगैल के साथ रहा।