1 Samuel 28:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova ne to jaaise mujh se kahalavaya tha vaaisa hee us ne vyavahar kiya haai arthata us ne tere hath se rajy chheenakar tere padosee daud ko de diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने वही किया जो उसने करने को कहा था। उसने मेरा उपयोग तुम्हें इन चीजों को बताने के लिये किया। यहोवा तुम से राज्य छीन रहा है और उसने वह तुम्हारा राज्य तुम्हारे पड़ोसियों को दे रहा है। वह पड़ोसी दाऊद है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसा प्रभु ने मेरे द्वारा कहा था वैसा ही उसने तेरे साथ किया। उसने तेरे हाथ से राज्य-सत्ता छीन ली है और तेरे जाति-भाई दाऊद को दे दी है।
Hindi Bible HHBD
यहोवा ने तो जैसे मुझ से कहलावाया था वैसा ही उस ने व्यवहार किया है; अर्थात् उस ने तेरे हाथ से राज्य छीनकर तेरे पड़ोसी दाऊद को दे दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा ने तो जैसा मुझ से कहलवाया था वैसा ही उसने व्यवहार किया है; अर्थात् उसने तेरे हाथ से राज्य छीनकर तेरे पड़ोसी दाऊद को दे दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“याहवेह ने वही किया है, जो मेरे द्वारा पूर्वघोषित कर चुके थे. याहवेह ने साम्राज्य तुम्हारे हाथ से छीनकर तुम्हारे पड़ोसी, दावीद को दे दिया है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा ने तो जैसे मुझसे कहलवाया था वैसा ही उसने व्यवहार किया है; अर्थात् उसने तेरे हाथ से राज्य छीनकर तेरे पड़ोसी दाऊद को दे दिया है।