1 Samuel 28:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too ne jo yahova kee bat n manee, aur n amalekiyon ko usake bhdke huae kop ke anusa dand diya tha, is karan yahova ne tujh se aj aeesa bartav kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुमने यहोवा की आज्ञा का पालन नहीं किया। तुमने अमालेकियों को नष्ट नहीं किया और उन्हें नहीं दिखाया कि यहोवा उन पर कितना क्रोधित है। यही कारण है कि यहोवा ने तुम्हारे साथ आज यह किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तूने प्रभु की आज्ञा नहीं मानी। तूने अमालेकी जाति के प्रति प्रभु के भयंकर क्रोध को चरितार्थ नहीं किया। इसलिए आज प्रभु ने तेरे साथ यह व्यवहार किया है।
Hindi Bible HHBD
तू ने जो यहोवा की बात न मानी, और न अमालेकियों को उसके भड़के हुए कोप के अनुसा दण्ड दिया था, इस कारण यहोवा ने तुझ से आज ऐसा बर्ताव किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू ने जो यहोवा की बात न मानी, और न अमालेकियों को उसके भड़के हुए कोप के अनुसार दण्ड दिया था, इस कारण यहोवा ने तुझ से आज ऐसा बर्ताव किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि तुमने याहवेह के आदेश का पालन नहीं किया और अमालेकियों के प्रति उनके प्रचंड प्रकोप का निष्पादन नहीं किया; तुम्हें आज याहवेह की ओर से यह प्रतिफल प्राप्त हुआ है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तूने जो यहोवा की बात न मानी, और न अमालेकियों को उसके भड़के हुए कोप के अनुसार दण्ड दिया था, इस कारण यहोवा ने तुझ से आज ऐसा बर्ताव किया।