1 Samuel 28:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
daud ne akeesh se kaha, is karan too jan lega ki tera das kya karega. akeesh ne daud se kaha, is karan maain tujhe apane sir ka rakshak sada ke liye ttharaunga..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने उत्तर दिया, “निश्चय ही! तब आप स्वयं ही देखें कि मैं क्या कर सकता हूँ!” आकीश ने कहा, “बहुत अच्छा, मैं तुम्हें अपना अंगरक्षक बनाऊँगा। तुम सदा मेरी रक्षा करोगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद ने आकीश से कहा, ‘जैसी आपकी आज्ञा! उस स्‍थिति में जो कार्य आपका सेवक कर सकता है, वह आप जान लेंगे।’ आकीश ने दाऊद से कहा, ‘बहुत अच्‍छा! मैं तुम्‍हें अपना स्‍थायी अंगरक्षक नियुक्‍त करता हूँ।’
Hindi Bible HHBD
दाऊद ने आकीश से कहा, इस कारण तू जान लेगा कि तेरा दास क्या करेगा। आकीश ने दाऊद से कहा, इस कारण मैं तुझे अपने सिर का रक्षक सदा के लिये ठहराऊंगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दाऊद ने आकीश से कहा, “इस कारण तू जान लेगा कि तेरा दास क्या करेगा।” आकीश ने दाऊद से कहा, “इस कारण मैं तुझे अपने सिर का रक्षक सदा के लिये ठहराऊँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने उसे उत्तर दिया, “अति उत्तम! आप भी देख लेना आपका सेवक आपके लिए क्या-क्या कर सकता है.” “वाह!” आकीश ने दावीद से कहा, “मैं आजीवन तुम्हें अपना अंगरक्षक बनाए रहूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दाऊद ने आकीश से कहा, “इस कारण तू जान लेगा कि तेरा दास क्या करेगा।” आकीश ने दाऊद से कहा, “इस कारण मैं तुझे अपने सिर का रक्षक सदा के लिये ठहराऊँगा।”