1 Samuel 28:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab vah sree shaaul ke pas gai, aur usako ati vyakul dekhkar us se kaha, sun, teree dasee ne to teree bat manee aur maain ne apane praan par khelakar tere vachanon ko sun liya jo too ne mujh se kaha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
स्त्री शाऊल के पास आई। उसने देखा कि शाऊल सचमुच भयभीत था। उसने कहा, “देखो, मैं आपकी दासी हूँ। मैंने आपकी आज्ञा का पालन किया है। मैंने अपने जीवन को ख़तरे में डाला और जो आपने कहा, किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह स्त्री शाऊल के पास गई। उसने उसे आतंकित देखा तो वह उससे बोली, ‘महाराज, मैंने, आपकी सेविका ने, आपकी बात सुनी थी। मैंने अपने प्राण हथेली पर रखकर आपकी बात सुनी, जो आपने मुझसे कही थी।
Hindi Bible HHBD
तब वह स्त्री शाऊल के पास गई, और उसको अति व्याकुल देखकर उस से कहा, सुन, तेरी दासी ने तो तेरी बात मानी; और मैं ने अपने प्राण पर खेलकर तेरे वचनों को सुन लिया जो तू ने मुझ से कहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह स्त्री शाऊल के पास गई, और उसको अति व्याकुल देखकर उसने कहा, “सुन, तेरी दासी ने तो तेरी बात मानी; और मैं ने अपने प्राण पर खेलकर तेरे वचनों को सुन लिया जो तू ने मुझ से कहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह स्त्री शाऊल के निकट आई, और उसने पाया कि शाऊल बहुत ही भयभीत थे, उसने शाऊल से कहा, “सुनिए, आपकी सेविका ने आपकी आज्ञा का पालन किया है और यह मैंने अपने प्राणों पर खेलकर किया है. आपने मुझे जो आदेश दिया, मैंने वही किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह स्त्री शाऊल के पास गई, और उसको अति व्याकुल देखकर उससे कहा, “सुन, तेरी दासी ने तो तेरी बात मानी; और मैंने अपने प्राण पर खेलकर तेरे वचनों को सुन लिया जो तूने मुझसे कहा।