1 Samuel 28:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
toab too bhee apanee dasee kee bat mana aur maain tere samhane aek ttukada rottee rakoon too use kha, ki jab too apana marga le tab tujhe bal a jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब कृपया मेरी सुनें। मुझे आपको कुछ भोजन देने दें। आपको अवश्य खाना चाहिये। तब आप में इतनी शक्ति आयेगी कि आप अपने रास्ते जा सकें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब, महाराज, अपनी सेविका की बात सुनिए। कृपया मुझे अनुमति दीजिए कि मैं आपको कुछ भोजन परोसूं और आप उसको खाएं। तब आपको कुछ बल प्राप्‍त होगा, और आप अपने मार्ग पर जा सकेंगे।’
Hindi Bible HHBD
तोअब तू भी अपनी दासी की बात मान; और मैं तेरे साम्हने एक टुकड़ा रोटी रखूं; तू उसे खा, कि जब तू अपना मार्ग ले तब तुझे बल आ जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो अब तू भी अपनी दासी की बात मान; और मैं तेरे सामने एक टुकड़ा रोटी रखूँ; तू उसे खा, कि जब तू अपना मार्ग ले तब तुझे बल आ जाए।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब आप भी अब मेरी सुन लीजिए. मैं आपके लिए भोजन तैयार करती हूं ताकि आप कुछ खा लें. इससे आपको बल प्राप्‍त होगा कि आप लौटकर जा सकें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो अब तू भी अपनी दासी की बात मान; और मैं तेरे सामने एक टुकड़ा रोटी रखूँ; तू उसे खा, कि जब तू अपना मार्ग ले तब तुझे बल आ जाए।”