1 Samuel 29:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
daud ne akeesh se kaha, maain ne kya kiya haai? aur jab se maain tere samhane aya tab se aj tak too ne apane das men kya paya haai ki apane prabhu raja ke shatrauon se ladne n paun?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने पुछा, “मैंने क्या गलती की है? तुमने मेरे भीतर जब से मैं तुम्हारे पास आया तब से आज तक कौन सी बुराई देखी? मेरे प्रभु, राजा के शत्रुओं के विरुद्ध तुम मुझे क्यों नहीं लड़ने देते?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद ने आकीश से पूछा, ‘परन्‍तु मैंने क्‍या किया है? जबसे मैं आपकी सेवा में उपस्‍थित हुआ हूं, तबसे आज तक आपने मुझमें क्‍या दोष पाया है कि मैं जाकर अपने स्‍वामी महाराज के शत्रुओं से युद्ध न कर सकूं?’
Hindi Bible HHBD
दाऊद ने आकीश से कहा, मैं ने क्या किया है? और जब से मैं तेरे साम्हने आया तब से आज तक तू ने अपने दास में क्या पाया है कि अपने प्रभु राजा के शत्रुओं से लड़ने न पाऊं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दाऊद ने आकीश से कहा, “मैं ने क्या किया है? और जब से मैं तेरे सामने आया तब से आज तक तू ने अपने दास में क्या पाया है कि मैं अपने प्रभु राजा के शत्रुओं से लड़ने न पाऊँ?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने आकीश से पूछा, “मुझसे ऐसी क्या भूल हो गई जो मैं राजा, मेरे स्वामी, के शत्रुओं से लड़ने नहीं जा सकता? जिस दिन से मैं आपकी सेवा में आया हूं, तब से आज तक आपको मुझमें कौन सा दोष दिखाई दिया है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दाऊद ने आकीश से कहा, “मैंने क्या किया है? और जब से मैं तेरे सामने आया तब से आज तक तूने अपने दास में क्या पाया है कि मैं अपने प्रभु राजा के शत्रुओं से लड़ने न पाऊँ?”