1 Samuel 29:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
akeesh ne daud ko uttr dekar kaha, ha, yah mujhe maloom haai, too meree draashtti men to parameshvar ke doot ke saman achchha lagata haai taubhee palishtee hakimon ne kaha haai, ki vah hamare sang ladai men ne jane paaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आकीश ने उत्तर दिया, “मैं जानता हूँ कि मैं तुम्हें पसन्द करता हूँ। तुम परमेश्वर के यहाँ से स्वर्गदूत के समान हो। किन्तु पलिश्ती अधिकारी अब भी कहते हैं, ‘दाऊद हम लोगों के साथ युद्ध में नहीं जा सकता।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आकीश ने उत्तर दिया, ‘मैं जानता हूं कि तुम मेरी दृष्‍टि में भले हो! परमेश्‍वर के दूत के सदृश निर्दोष हो! फिर भी पलिश्‍ती सेना-नायकों का यह आदेश है: “यह हमारे साथ युद्ध-भूमि में नहीं जाएगा।”
Hindi Bible HHBD
आकीश ने दाऊद को उत्तर देकर कहा, हां, यह मुझे मालूम है, तू मेरी दृष्टि में तो परमेश्वर के दूत के समान अच्छा लगता है; तौभी पलिश्ती हाकिमों ने कहा है, कि वह हमारे संग लड़ाई में ने जाने पाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
आकीश ने दाऊद को उत्तर देकर कहा, “हाँ, यह मुझे मालूम है, तू मेरी दृष्‍टि में तो परमेश्‍वर के दूत के समान अच्छा लगता है; तौभी पलिश्ती हाकिमों ने कहा है, ‘वह हमारे संग लड़ाई में न जाने पाएगा।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आकीश ने दावीद को उत्तर दिया, “मैं जानता हूं कि मेरी दृष्टि में तुम वैसे ही निर्दोष हो, जैसा परमेश्वर का स्वर्गदूत. फिर भी फिलिस्तीनी सेनापतियों ने अपना मत दे दिया है, ‘वह हमारे साथ युद्ध में नहीं जाएंगे.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आकीश ने दाऊद को उत्तर देकर कहा, “हाँ, यह मुझे मालूम है, तू मेरी दृष्टि में तो परमेश्वर के दूत के समान अच्छा लगता है; तो भी पलिश्ती हाकिमों ने कहा है, ‘वह हमारे संग लड़ाई में न जाने पाएगा।’