1 Samuel 3:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab us ne poochha, vah kaun see bat haai jo yahova ne tujh se kahee haai? use mujh se n chhpaia. jo kuchh us ne tujh se kaha ho yadi too us men se kuchh bhee mujh se chhpaiaa, to parameshvar tujh se vaaisa hee varan us se bhee aadhaik kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एली ने पूछा, “यहोवा ने तुनसे क्या कहा? उसे मुझसे मत छिपाओ। परमेश्वर तुम्हें दण्ड देगा, यदि परमेश्वर ने जो सन्देश तुमको दिया है उसमें से कुछ भी छिपाओगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एली ने पूछा, ‘उसने तुझ से क्या बात कही? वह मुझ से मत छिपा। जो बातें उसने तुझ से कही हैं, यदि तू उनमें से एक बात भी मुझ से छिपाएगा, तो परमेश्वर तेरे साथ कठोर से कठोर व्यवहार करे!’
Hindi Bible HHBD
तब उस ने पूछा, वह कौन सी बात है जो यहोवा ने तुझ से कही है? उसे मुझ से न छिपा। जो कुछ उस ने तुझ से कहा हो यदि तू उस में से कुछ भी मुझ से छिपाए, तो परमेश्वर तुझ से वैसा ही वरन उस से भी अधिक करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने पूछा, “वह कौन सी बात है जो यहोवा ने तुझ से कही है? उसे मुझ से न छिपा। जो कुछ उसने तुझ से कहा हो यदि तू उसमें से कुछ भी मुझ से छिपाए, तो परमेश्वर तुझ से वैसा ही वरन् उससे भी अधिक करे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“क्या कहा याहवेह ने?” एली ने उससे पूछा. “मुझसे कुछ भी न छुपाना. जो उन्होंने तुमसे कहा है उसमें से यदि तुम मुझसे कुछ भी छिपाओ, परमेश्वर तुम्हें कठोर से कठोर दंड दें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने पूछा, “वह कौन सी बात है जो यहोवा ने तुझ से कही है? उसे मुझसे न छिपा। जो कुछ उसने तुझ से कहा हो यदि तू उसमें से कुछ भी मुझसे छिपाए, तो परमेश्वर तुझ से वैसा ही वरन् उससे भी अधिक करे।”