1 Samuel 3:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab us ne aelee ke pas daudkar kaha, kya agyaa, too ne to mujhe pukara haai. vah bola, maain ne naheen pukara fir ja lett raha. to vah jakar lett gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शमूएल को लगा कि उसे एली बुला रहा है। इसलिए शमूएल दौड़कर एली के पास गया। शमूएल ने एली से कहा, “मैं यहाँ हूँ। आपने मुझे बुलाया।” किन्तु एली ने कहा, “मैंने तुम्हें नहीं बुलाया। अपने बिस्तर में जाओ।” शमूएल अपने बिस्तर पर लौट गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह दौड़कर एली के पास गया। उसने एली से पूछा, ‘आपने मुझे बुलाया? आज्ञा दीजिए, मैं प्रस्तुत हूँ।’ एली ने शमूएल से कहा, ‘मैंने तुझे नहीं बुलाया। जा! फिर सो जा!’ अत: शमूएल जाकर सो गया।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने एली के पास दौड़कर कहा, क्या आज्ञा, तू ने तो मुझे पुकारा है। वह बोला, मैं ने नहीं पुकारा; फिर जा लेट रह। तो वह जाकर लेट गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने एली के पास दौड़कर कहा, “क्या आज्ञा, तू ने तो मुझे पुकारा है।” वह बोला, “मैं ने नहीं पुकारा; फिर जा लेट रह।” तो वह जाकर लेट गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और वह दौड़कर एली के पास जा पहुंचे और कहने लगे, “आपने मुझे पुकारा है, मैं हूं यहां.” मगर एली ने उन्हें उत्तर दिया, “नहीं तो; मैंने तुम्हें नहीं पुकारा. जाओ सो जाओ.” शमुएल जाकर सो गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने एली के पास दौड़कर कहा, “क्या आज्ञा, तूने तो मुझे पुकारा है।” वह बोला, “मैंने नहीं पुकारा; फिर जा लेटा रह।” तो वह जाकर लेट गया।