1 Samuel 3:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yahova ne fir pukar ke kaha, he shamooaela! shamooael uttkar aelee ke pas gaya, aur kaha, kya agyaa, too ne to mujhe pukara haai. us ne kaha, he mere bette, maain ne naheen pukara fir ja lett raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने फिर बुलाया, “शमूएल!” शमूएल फिर दौड़कर एली के पास गया। शमूएल ने कहा, “मैं यहाँ हूँ। आपने मुझे बुलाया।” एली ने कहा, “मैंने तुम्हें नहीं बुलाया, अपने बिस्तर में जाओ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने पुन: पुकारा, ‘शमूएल!’ शमूएल उठा। वह एली के पास गया। उसने पूछा, ‘आपने मुझे बुलाया? आज्ञा दीजिए, मैं प्रस्तुत हूँ।’ पर एली ने कहा, ‘पुत्र, मैंने तुझे नहीं बुलाया। जा! फिर सो जा!’
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा ने फिर पुकार के कहा, हे शमूएल! शमूएल उठकर एली के पास गया, और कहा, क्या आज्ञा, तू ने तो मुझे पुकारा है। उस ने कहा, हे मेरे बेटे, मैं ने नहीं पुकारा; फिर जा लेट रह।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा ने फिर पुकार के कहा, “हे शमूएल!” शमूएल उठकर एली के पास गया, और कहा, “क्या आज्ञा, तू ने तो मुझे पुकारा है।” उसने कहा “हे मेरे बेटे, मैं ने नहीं पुकारा; फिर जा लेट रह।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब याहवेह ने शमुएल को पुनः पुकारा, “शमुएल!” तब शमुएल उठकर एली के पास गए और कहा, “आपने मुझे पुकारा है, मैं यहां हूं.” मगर एली ने उससे कहा, “मैंने तुम्हें नहीं पुकारा, मेरे पुत्र जाओ, जाकर सो जाओ.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा ने फिर पुकारके कहा, “हे शमूएल!” शमूएल उठकर एली के पास गया, और कहा, “क्या आज्ञा, तूने तो मुझे पुकारा है।” उसने कहा, “हे मेरे बेटे, मैंने नहीं पुकारा; फिर जा लेटा रह।”