1 Samuel 3:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye aelee ne shamooael se kaha, ja lett rahe aur yaadi vah tujhe fir pukare, to too kahana, ki he yahova, kah, kyonaki tera das sun raha haai tab shamooael apane sthan par jakar lett gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एली ने शमूएल से कहा, “बिस्तर में जाओ। यदि वह तुम्हें फिर बुलाता है तो कहो, ‘यहोवा बोल! मैं तेरा सेवक हूँ और सुन रहा हूँ।’” सो शमूएल बिस्तर में चला गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: एली ने शमूएल से कहा, ‘जा! फिर सो जा! यदि वह तुझे फिर बुलाएगा तो तू यह कहना: “प्रभु बोल; तेरा सेवक, मैं सुन रहा हूँ।” ’ अत: शमूएल चला गया। वह अपने स्थान में सो गया।
Hindi Bible HHBD
इसलिये एली ने शमूएल से कहा, जा लेट रहे; और यदि वह तुझे फिर पुकारे, तो तू कहना, कि हे यहोवा, कह, क्योंकि तेरा दास सुन रहा है तब शमूएल अपने स्थान पर जाकर लेट गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये एली ने शमूएल से कहा, “जा लेट रह; और यदि वह तुझे फिर पुकारे, तो तू कहना, ‘हे यहोवा कह, क्योंकि तेरा दास सुन रहा है।’ ” तब शमूएल अपने स्थान पर जाकर लेट गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब एली ने शमुएल से कहा, “जाकर सो जाओ. जब वह तुम्हें पुकारे तो कहना, ‘याहवेह, आप कहिए. आपका सेवक सुन रहा है.’ ” तब शमुएल अपने बिछौने पर जाकर लेट गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए एली ने शमूएल से कहा, “जा लेटा रह; और यदि वह तुझे फिर पुकारे, तो तू कहना, ‘हे यहोवा, कह, क्योंकि तेरा दास सुन रहा है।’” तब शमूएल अपने स्थान पर जाकर लेट गया।