1 Samuel 30:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab daud ne us se poochha, too kis ka jan haai? aur kahan ka haai? us ne kaha, maain ta misree javan ar aek amalekee manushy ka das hoo ar teen din huae ki maain beemar pada, ar mera svamee mujhe chhd gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने मिस्री से पूछा, “तुम्हारा स्वामी कौन है? तुम कहाँ से आये हो?” मिस्री ने उत्तर दिया, “मैं मिस्री हूँ। मैं एक अमालेकी का दास हूँ। तीन दिन पहले मैं बीमार पड़ गया और मेरे स्वामी ने मुझे छोड़ दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद ने उससे पूछा, ‘तुम किसके लड़के हो? कहाँ के रहने वाले हो?’ उसने उत्तर दिया, ‘मैं मिस्री हूँ। मैं अमालेकी जाति के एक आदमी का गुलाम हूँ। आज से तीन दिन पहले मैं बीमार पड़ गया था, तो मेरा मालिक मुझे छोड़कर चला गया।
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद ने उस से पूछा, तू किस का जन है? और कहां का है? उस ने कहा, मैं तो मिद्दी जवान और एक अमालेकी मनुष्य का दास हूँ; और तीन दिन हुए कि मैं बीमार पड़ा, और मेरा स्वामी मुझे छोड़ गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद ने उससे पूछा, “तू किस का जन है? और कहाँ का है?” उसने कहा, “मैं तो मिस्री जवान और एक अमालेकी मनुष्य का दास हूँ; और तीन दिन हुए कि मैं बीमार पड़ा, और मेरा स्वामी मुझे छोड़ गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने उससे पूछा, “तुम कहां से आ रहे हो तथा कौन है तुम्हारा स्वामी?” उस युवा ने उत्तर दिया, “मैं मिस्रवासी हूं. मैं एक अमालेकी का सेवक हूं. तीन दिन तक मेरे अस्वस्थ होने पर मेरे स्वामी ने मेरा परित्याग कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद ने उससे पूछा, “तू किसका जन है? और कहाँ का है?” उसने कहा, “मैं तो मिस्री जवान और एक अमालेकी मनुष्य का दास हूँ; और तीन दिन हुए कि मैं बीमार पड़ा, और मेरा स्वामी मुझे छोड़ गया।