1 Samuel 30:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab us ne use pahunchaya, tab dekhne men aya ki ve sab boomi par chhttike huae khate peete, aur us badee loott ke kara, jo ve palishtaiyon ke desh aur yahooda desh se laae the, nach rahe haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मिस्री ने दाऊद को अमालेकियों के यहाँ पहुँचाया। वे चारों ओर जमीन पर मदिरा पीते और भोजन करते हुए पड़े थे। वे पलिश्तियों और यहूदा के प्रदेश से जो बहुत सी चीजें लाए थे, उसी से उत्सव मना रहे थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मिस्री लड़का उन्हें छापामार दल के पास ले गया। वहाँ उन्होंने देखा कि वे मैदान में बिखरे हुए हैं। वे खा-पी रहे हैं। वे नाच-गा रहे हैं; क्योंकि उन्होंने पलिश्ती देश और यहूदा प्रदेश में बहुत माल लूटा था।
Hindi Bible HHBD
जब उस ने उसे पहुंचाया, तब देखने में आया कि वे सब भूमि पर छिटके हुए खाते पीते, और उस बडी लूट के कारण, जो वे पलिश्तियों के देश और यहूदा देश से लाए थे, नाच रहे हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब उसने उसे पहुँचाया, तब देखने में आया कि वे सब भू्मि पर छिटके हुए खाते पीते, और उस बड़ी लूट के कारण, जो वे पलिश्तियों के देश और यहूदा देश से लाए थे, नाच रहे हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वह मिस्रवासी उन्हें उस स्थान पर ले गया. छापामार एक विशाल भूभाग पर फैले हुए थे. फिलिस्तीनियों तथा यहूदिया से लूटकर लाई गई सामग्री के कारण वे अब खा-पीकर आमोद-प्रमोद में लिप्त थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब उसने उसे पहुँचाया, तब देखने में आया कि वे सब भूमि पर छिटके हुए खाते पीते, और उस बड़ी लूट के कारण, जो वे पलिश्तियों के देश और यहूदा देश से लाए थे, नाच रहे हैं।