1 Samuel 30:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur daud ne sab bhedbakariya, aur gayabaail bhee loott liae aur inhen log yah kahate huae apane janavaron ke age hankate gaa, ki yah daud kee loott haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने सारी भेड़ें और पशु ले लिये। दाऊद के व्यक्तियों ने इन जानवरों को आगे चलाया। दाऊद के लोगो ने कहा, “ये दाऊद के पुरस्कार हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सैनिकों ने अमालेकियों की भेड़-बकरियाँ, गाय-बैल छीन लिये, और उनको दाऊद के सम्‍मुख हांक कर ले आए। उन्‍होंने कहा, ‘यह दाऊद की लूट का माल है!’
Hindi Bible HHBD
और दाऊद ने सब भेड़ बकरियां, और गाय बैल भी लूट लिए; और इन्हें लोग यह कहते हुए अपने जानवरों के आगे हांकते गए, कि यह दाऊद की लूट है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दाऊद ने सब भेड़–बकरियाँ, और गाय–बैल भी लूट लिए; और इन्हें लोग यह कहते हुए अपने जानवरों के आगे हाँकते गए, कि यह दाऊद की लूट है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने सारी भेड़ें और पशु भी पकड़ लिए, और उन्हें अन्य पशुओं के साथ सबके आगे-आगे लेकर लौटे. उन्होंने घोषणा की, “यह सब दावीद द्वारा लूटी गई सामग्री है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और दाऊद ने सब भेड़-बकरियाँ, और गाय-बैल भी लूट लिए; और इन्हें लोग यह कहते हुए अपने जानवरों के आगे हाँकते गए, कि यह दाऊद की लूट है।