1 Samuel 30:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab daud un do sau purushaen ke pas aya, jo aeese thk gaae the ki daud ke peechhe peechhe n ja sake the, aur basor nale ke pas chhod diae gaae the aur ve daud se aur usake sang ke logon se milane ko chale aur daud ne unake pas pahunchakar unaka kushal kshom poochha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद वहाँ आया जहाँ दो सौ व्यक्ति बसोर की घाटियों में ठहरे थे। ये वे व्यक्ति थे जो अत्याधिक थके और कमजोर थे। अत: दाऊद के साथ नहीं जा सके थे। वे लोग दाऊद और उन सैनिकों का स्वागत: करने बाहर आये जो उसके साथ गये थे। बसोर की घाटियों में ठहरे व्यक्तियों ने दाऊद और उसकी सेना को बधाई दी जैसे ही वे निकट आए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद उन दो सौ सैनिकों के पास पहुँचा, जो इतने थक गए थे कि वे दाऊद का अनुसरण न कर सके और जिन्‍हें दाऊद ने बसोन नदी पर छोड़ दिया था। वे सैनिक दाऊद तथा उसके साथ के सैनिकों से भेंट करने के लिए निकले। जब वे दाऊद और उसके सैनिकों के समीप पहुँचे, तब दाऊद ने उनका कुशल-क्षेम पूछा।
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद उन दो सौ पुरूषों के पास आया, जो ऐसे थक गए थे कि दाऊद के पीछे पीछे न जा सके थे, और बसोर नाले के पास छोड़ दिए गए थे; और वे दाऊद से और उसके संग के लोगों से मिलने को चले; और दाऊद ने उनके पास पहुंचकर उनका कुशल क्षेम पूछा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद उन दो सौ पुरुषों के पास आया, जो ऐसे थक गए थे कि दाऊद के पीछे पीछे न जा सके थे, और बसोर नाले के पास छोड़ दिए गए थे; और वे दाऊद से और उसके संग के लोगों से मिलने को चले; और दाऊद ने उनके पास पहुँचकर उनका कुशल क्षेम पूछा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे लौटते हुए उन दो सौ के स्थान पर पहुंचे, जो सरिता पार करने योग्य नहीं रह गए थे, जिन्हें उन्होंने सरिता बेसोर के पार छोड़ दिया था, वे दावीद और उनके साथियों से भेंटकरने आगे आए. दावीद ने उनसे उनका कुशल क्षेम पूछा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद उन दो सौ पुरुषों के पास आया, जो ऐसे थक गए थे कि दाऊद के पीछे-पीछे न जा सके थे, और बसोर नाले के पास छोड़ दिए गए थे; और वे दाऊद से और उसके संग के लोगों से मिलने को चले; और दाऊद ने उनके पास पहुँचकर उनका कुशल क्षेम पूछा।