1 Samuel 30:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab un logon men se jo daud ke sang gaae the sab dushtt aur ochhe logon ne kaha, ye log hamare sath nahee chale the, is karan ham unhen apane chhudaae huae loott ke mal men se kuchh n denge, keval aek aek manushy ko usakee stree aur bal bachche denge, ki ve unhen lekar chale jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु जो टुकड़ी दाऊद के साथ गई थी उसमें कुछ बुरे और परेशानी उत्पन्न करने वाले व्यक्ति भी थे। उन परेशानी उत्पन्न करने वालों ने कहा, “ये दो सौ व्यक्ति हम लोगों के साथ नहीं गये। इसलिये जो चीजें हम लाये हैं उनमें से कुछ भी हम इन्हें नहीं देंगे। ये व्यक्ति केवल अपनी पत्नियाँ और बच्चों को ले सकते हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु जो आवारा और गुण्‍डे दाऊद के साथ गए थे, उन्‍होंने उत्तर दिया, ‘ये हमारे साथ नहीं गए थे। इसलिए हम इन्‍हें लूट के माल में से कुछ नहीं देंगे, जिसको हमने छुड़ाया है। हाँ, ये अपने-अपने स्‍त्री-बच्‍चों को ले सकते हैं।’
Hindi Bible HHBD
तब उन लोगों में से जो दाऊद के संग गए थे सब दुष्ट और ओछे लोगों ने कहा, ये लोग हमारे साथ नही चले थे, इस कारण हम उन्हें अपने छुडाए हुए लूट के माल में से कुछ न देंगे, केवल एक एक मनुष्य को उसकी स्त्री और बाल बच्चे देंगे, कि वे उन्हें लेकर चले जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उन लोगों में से जो दाऊद के संग गए थे सब दुष्‍ट और ओछे लोगों ने कहा, “ये लोग हमारे साथ नहीं गए थे, इस कारण हम उन्हें अपने छुड़ाए हुए लूट के माल में से कुछ न देंगे, केवल एक एक मनुष्य को उसकी स्त्री और बाल–बच्‍चे देंगे, कि वे उन्हें लेकर चले जाएँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब दावीद के साथियों में से वे, जो निकम्मे तथा दुर्वृत्त थे, कहने लगे, “हम इन्हें इस सामग्री में से कुछ नहीं देंगे, क्योंकि इन्होंने हमारा साथ छोड़ दिया था तथा ये हमारे साथ युद्ध पर नहीं गए थे. हां, हर एक व्यक्ति अपनी पत्नी और संतान को लेकर यहां से चला जाए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उन लोगों में से जो दाऊद के संग गए थे सब दुष्ट और ओछे लोगों ने कहा, “ये लोग हमारे साथ नहीं चले थे, इस कारण हम उन्हें अपने छुड़ाए हुए लूट के माल में से कुछ न देंगे, केवल एक-एक मनुष्य को उसकी स्त्री और बाल-बच्चे देंगे, कि वे उन्हें लेकर चले जाएँ।”