1 Samuel 30:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu daud ne kaha, he mere bhaiyo, tum us mal ke sath aesa n karane paoge jise yahova ne hamen diya haai aur usane hamaree raksha kee, aur us dal ko jis ne hamare upar chaddhai kee thee hamare hath men kar diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने उत्तर दिया, “नहीं, मेरे भाईयो ऐसा मत करो! इस विषय में सोचो कि यहोवा ने हमें क्या दिया है! यहोवा ने हम लोगों को उस शत्रु को पराजित करने दिया है जिसने हम पर आक्रमण किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु दाऊद ने कहा, ‘भाइयो, जो माल प्रभु ने हमें दिया है, उसका बंटवारा तुम इस प्रकार नहीं कर सकते, प्रभु ने हमारी रक्षा की। जो छापामार दल हमें लूटने आया था, उसको प्रभु ने हमारे हाथ में सौंप दिया।
Hindi Bible HHBD
परन्तु दाऊद ने कहा, हे मेरे भाइयो, तुम उस माल के साथ एसा न करने पाओगे जिसे यहोवा ने हमें दिया है; और उसने हमारी रक्षा की, और उस दल को जिस ने हमारे ऊपर चढाई की थी हमारे हाथ में कर दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु दाऊद ने कहा, “हे मेरे भाइयों, तुम उस माल के साथ ऐसा न करने पाओगे जिसे यहोवा ने हमें दिया है; और उसने हमारी रक्षा की, और उस दल को जिसने हमारे ऊपर चढ़ाई की थी हमारे हाथ में कर दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर जवाब में दावीद ने कहा, “नहीं, मेरे भाइयो, याहवेह द्वारा दी गई सामग्री के साथ हम ऐसा नहीं कर सकते. याहवेह ने हमें सुरक्षा प्रदान की है तथा हमें उन छापामारों पर जय प्रदान की है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु दाऊद ने कहा, “हे मेरे भाइयों, तुम उस माल के साथ ऐसा न करने पाओगे जिसे यहोवा ने हमें दिया है; और उसने हमारी रक्षा की, और उस दल को जिसने हमारे ऊपर चढ़ाई की थी हमारे हाथ में कर दिया है।