1 Samuel 30:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sikalag men pahunchakar daud ne yahoodee puraaniyon ke pas jo usake mitra the loott ke mal men se kuchh kuchh bheja, aur yah kahalaya, ki yahova ke shatrauon se lee hui loott men se tumhare liye yah bhentt haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद सिकलग में आया। तब उसने उन चीजों में से, जो अमालेकियों से ली थीं, कुछ को अपने मित्रों यहूदा नगर के प्रमुखों के लिये भेजा। दाऊद ने कहा, “ये भेटें आप लोगों के लिये उन चीज़ों में से हैं जिन्हें हम लोगों ने यहोवा के शत्रुओं से प्राप्त कीं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब दाऊद सिक्‍लग में आया तब उसने यहूदा प्रदेश के धर्मवृद्धों को, अपने मित्रों को लूट का कुछ माल भेजा। उसने यह सन्‍देश भेजा, ‘यह आपके लिए उपहार है। यह प्रभु के शत्रुओं से लूटे गए माल में से आपका हिस्‍सा है।’
Hindi Bible HHBD
सिकलग में पहुंचकर दाऊद ने यहूदी पुरनियों के पास जो उसके मित्रा थे लूट के माल में से कुछ कुछ भेजा, और यह कहलाया, कि यहोवा के शत्रुओं से ली हुई लूट में से तुम्हारे लिये यह भेंट है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सिकलग में पहुँचकर दाऊद ने यहूदी पुरनियों के पास जो उसके मित्र थे लूट के माल में से कुछ कुछ भेजा, और यह संदेश भेजा, “यहोवा के शत्रुओं से ली हुई लूट में से तुम्हारे लिये यह भेंट है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब दावीद ज़िकलाग पहुंचे, उन्होंने लूट की सामग्री में से एक अंश यहूदिया के पुरनियों को भेज दिया, जो उनके मित्र भी थे. उसके साथ उन्होंने उन्हें यह संदेश भेजा, “याहवेह के शत्रुओं से लूट की सामग्री में से यह आपके लिए उपहार है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सिकलग में पहुँचकर दाऊद ने यहूदी पुरनियों के पास जो उसके मित्र थे लूट के माल में से कुछ कुछ भेजा, और यह सन्देश भेजा, “यहोवा के शत्रुओं से ली हुई लूट में से तुम्हारे लिये यह भेंट है।”