1 Samuel 30:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye jab daud apane janon samet us nagar men pahuncha, tab nagar to jala pada tha, aur striayan aur bette-beachhyaian bandhauai men chalee gai theen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद और उसके लोग सिकलग आए और उन्होंने नगर को जलते पाया। उनकी पत्नियाँ, पुत्र और पुत्रियाँ जा चुके थे। अमालेकी उन्हें ले गए थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब दाऊद और उसके सैनिक सिक्‍लग में आए, तब उन्‍होंने देखा कि नगर आग से भस्‍म हो चुका है। उनकी पत्‍नियाँ, पुत्र-पुत्रियाँ, सब बन्‍दी बनाकर ले जाए जा चुके हैं।
Hindi Bible HHBD
इसलिये जब दाऊद अपने जनों समेत उस नगर में पहुंचा, तब नगर तो जला पड़ा था, और स्त्रियां और बेटे- बेछियां बन्धुआई में चली गई थीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये जब दाऊद अपने जनों समेत उस नगर में पहुँचा, तब नगर तो जला पड़ा था, और स्त्रियाँ और बेटे–बेटियाँ बन्दी बनाकर ले जाए गए थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब दावीद और उनके साथी लौटकर नगर में आए तो उन्होंने देखा कि नगर भस्म हुआ पड़ा है, और उनकी पत्नियां, पुत्र और पुत्रियां बंदी बनाकर ले जा चुके हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए जब दाऊद अपने जनों समेत उस नगर में पहुँचा, तब नगर तो जला पड़ा था, और स्त्रियाँ और बेटे-बेटियाँ बँधुआई में चली गई थीं।