1 Samuel 31:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab sab shooraveer chale, aur ratonrat jakar shaaul aur usake putraen kee lothen betashaan kee shaharapanah par se yabesh men le aa, aur vahon foonk deen
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये याबेश के सभी सैनिक बेतशान पहुँचे। वे सारी रात चलते रहे! तब उन्होंने शाऊल के शव को बेतशान की दीवार से उतारा। उन्होंने शाऊल के पुत्रों के शवों को भी उतारा। तब वे इन शवों को याबेश ले आए। वहाँ याबेश के लोगों ने शाऊल और उसके तीनों पुत्रों के शवों को जलाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब सब योद्धा उठे। वे रात भर चलते हुए बेतशान पहुँचे। उन्होंने शहरपनाह से शाऊल और उसके तीनों पुत्रों की लाशें उतार लीं और याबेश नगर को लौट आए, और वहाँ लाशें जला दीं।
Hindi Bible HHBD
तब सब शूरवीर चले, और रातोंरात जाकर शाऊल और उसके पुत्रों की लोथें बेतशान की शहरपनाह पर से याबेश में ले आए, और वहों फूंक दीं
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सब शूरवीर चले, और रातोंरात जाकर शाऊल और उसके पुत्रों के शव बेतशान की शहरपनाह पर से याबेश में ले आए, और वहीं फूँक दिए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां के सारे योद्धा इकट्ठा हुए, सारी रात यात्रा की, और शाऊल के तथा उनके पुत्रों के शवों को नगर बेथ-शान प्राचीर से उतारकर याबेश नामक स्थान को ले गए. वहां उन्होंने शवों को जला दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सब शूरवीर चले, और रातों-रात जाकर शाऊल और उसके पुत्रों के शव बेतशान की शहरपनाह पर से याबेश में ले आए, और वहीं फूँक दिए #