1 Samuel 31:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah dekhkar ki israaaelee purush bhag gaa, aur shaaul aur usake putra mar gaa, us tarai kee paralee or vale au yaradan ke par rahanevale bhee israaaelee manushy apane apane nagaron ko chhodkar bhag gaae aur palishtee akar un men rahane lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएलियों ने जो घाटी की दूसरी ओर रहते थे, देखा, कि इस्राएली सेना भाग रही थी। उन्होंने देखा कि शाऊल और उसके पुत्र मर गए हैं। इसलिये उन इस्राएलियों ने अपने नगर छोड़े और भाग निकले। तब पलिश्ती आए और उन्होंने उन नगरों को ले लिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब घाटी की दूसरी ओर तथा यर्दन नदी के उस पार के इस्राएली लोगों ने देखा कि इस्राएली सेना भाग गई, और शाऊल तथा उसके पुत्र युद्ध में मर गए तब वे नगर छोड़कर भाग गए। पलिश्‍ती आए, और वे उन नगरों में रहने लगे।
Hindi Bible HHBD
यह देखकर कि इस्राएली पुरूष भाग गए, और शाऊल और उसके पुत्रा मर गए, उस तराई की परली ओर वाले औ यरदन के पार रहनेवाले भी इस्राएली मनुष्य अपने अपने नगरों को छोड़कर भाग गए; और पलिश्ती आकर उन में रहने लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह देखकर कि इस्राएली पुरुष भाग गए, और शाऊल और उसके पुत्र मर गए, उस तराई के दूसरी ओर वाले और यरदन के पार रहनेवाले इस्राएली मनुष्य भी अपने अपने नगरों को छोड़कर भाग गए; और पलिश्ती आकर उनमें रहने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब घाटी के और यरदन पार के इस्राएलियों ने देखा कि इस्राएली सेना पीठ दिखाकर भाग रही है, शाऊल और उनके पुत्र युद्ध में मारे गए हैं, वे नगर छोड़-छोड़कर भागने लगे. तब फिलिस्तीनी आए और नगरों में निवास करने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह देखकर कि इस्राएली पुरुष भाग गए, और शाऊल और उसके पुत्र मर गए, उस तराई की दूसरी ओर वाले और यरदन के पार रहनेवाले भी इस्राएली मनुष्य अपने-अपने नगरों को छोड़कर भाग गए; और पलिश्ती आकर उनमें रहने लगे।