1 Samuel 4:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us manushy ne elee se kaha, maain vahee hoon jo sena men se aya hoon aur maain sena se aj hee bhag aya. vah bola, he mere bette, kya samachar haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बिन्यामीनी व्यक्ति ने कहा कि “मैं आज युद्ध से भाग आया हूँ!” एली ने पूछा, “पुत्र, क्या हुआ?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सैनिक ने एली से कहा, ‘मैं ही युद्ध-भूमि से आनेवाला व्यक्ति हूँ। मैं आज ही युद्ध-भूमि से भाग कर आया हूँ।’ एली ने पूछा, ‘पुत्र, युद्ध का क्या समाचार है?’
Hindi Bible HHBD
उस मनुष्य ने एली से कहा, मैं वही हूं जो सेना में से आया हूं; और मैं सेना से आज ही भाग आया। वह बोला, हे मेरे बेटे, क्या समाचार है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस मनुष्य ने एली से कहा, “मैं वही हूँ जो सेना में से आया हूँ; और मैं सेना से आज ही भागकर आया हूँ।” वह बोला, “हे मेरे बेटे, क्या समाचार है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस व्यक्ति ने एली को सूचना दी, “मैं रणभूमि से भागकर आया हूं; मैं आज ही युद्ध से यहां पहुंचा हूं!” एली ने उससे प्रश्न किया, “मेरे पुत्र, क्या-क्या हुआ है वहां?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस मनुष्य ने एली से कहा, “मैं वही हूँ जो सेना में से आया हूँ; और मैं सेना से आज ही भागकर आया हूँ।” वह बोला, “हे मेरे बेटे, क्या समाचार है?”