1 Samuel 4:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab paalishtaiyon ne israael ke virooddh panti bandhae, aur jab ghamasan yuddh hone laga tab israaelee paalishtaiyon se har aeg, aur unhon ne koi char hajar israaelee sena ke purooshaen ko maaidan hee men mar dala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पलिश्तियों ने इस्राएल पर आक्रमण करने की तैयारी की। युद्ध आरम्भ हो गया। पलिश्तियों ने इस्राएलियों को हरा दिया। पलिश्तियों ने इस्राएल की सेना के लगभग चार हजार सैनिकों को मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पलिश्‍तियों ने इस्राएलियों के विरुद्ध युद्ध की व्‍यूह-रचना की। घमासान युद्ध होने लगा। पर इस्राएली पलिश्‍तियों से हार गए। पलिश्‍तियों ने इस्राएलियों के चार हजार सैनिकों को युद्ध-भूमि में मार डाला।
Hindi Bible HHBD
तब पलिश्तियों ने इस्राएल के विरूद्ध पांति बान्धी, और जब घमासान युद्ध होने लगा तब इस्राएली पलिश्तियों से हार एग, और उन्हों ने कोई चार हजार इस्राएली सेना के पुरूषों को मैदान ही में मार डाला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब पलिश्तियों ने इस्राएल के विरुद्ध पाँति बाँधी, और जब घमासान युद्ध होने लगा तब इस्राएली पलिश्तियों से हार गए, और उन्होंने कोई चार हज़ार इस्राएली सेना के पुरुषों को मैदान में ही मार डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिलिस्तीनी इस्राएल के विरुद्ध मोर्चा बांधकर आगे बढ़े और जब युद्ध उग्र हुआ, इस्राएली फिलिस्तीनियों के सामने हार गए. उस समय युद्ध-भूमि में लगभग चार हज़ार इस्राएली मारे गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब पलिश्तियों ने इस्राएल के विरुद्ध पाँति बाँधी, और जब घमासान युद्ध होने लगा तब इस्राएली पलिश्तियों से हार गए, और उन्होंने कोई चार हजार इस्राएली सेना के पुरुषों को मैदान में ही मार डाला।