1 Samuel 4:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usake marate marate un striayon ne jo usake as pas khdee theen us se kaha, mat dr, kyonki tere pratra utpann hua haai. parantu us ne kud uttr n diya, aur n kuchh dhyan diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसके मरने से पहले जो स्त्रियाँ उसकी सहायता कर रही थीं उन्होने कहा, “दुःखी मत हो! तुम्हें एक पुत्र उत्पन्न हुआ है।” किन्तु एली की पुत्रवधू ने न तो उत्तर ही दिया, न ही उस पर ध्यान दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके आस-पास स्त्रियाँ थीं। वे उसकी मृत्यु के समय उससे बोलीं, ‘मत डरो। तुम्हें पुत्र हुआ है।’ परन्तु उसने न उत्तर दिया, और न ध्यान।
Hindi Bible HHBD
उसके मरते मरते उन स्त्रियों ने जो उसके आस पास खड़ी थीं उस से कहा, मत डर, क्योंकि तेरे प्रत्रा उत्पन्न हुआ है। परन्तु उस ने कुद उत्तर न दिया, और न कुछ ध्यान दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके मरते मरते उन स्त्रियों ने जो उसके आस पास खड़ी थीं उससे कहा, “मत डर, क्योंकि तेरे पुत्र उत्पन्न हुआ है।” परन्तु उसने कुछ उत्तर न दिया, और न कुछ ध्यान दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उसकी मृत्यु निकट आ रही थी, उसके निकट की स्त्रियों ने उससे कहा, “डरो मत; तुमने एक पुत्र को जन्म दिया है.” मगर उसने न तो उसका कोई उत्तर दिया और न ही इस समाचार पर कोई ध्यान ही दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके मरते-मरते उन स्त्रियों ने जो उसके आस-पास खड़ी थीं उससे कहा, “मत डर, क्योंकि तेरे पुत्र उत्पन्न हुआ है।” परन्तु उसने कुछ उत्तर न दिया, और न कुछ ध्यान दिया।