1 Samuel 4:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur parameshvar ke sandook ke chheen liae jane aur apane sasur aur pati ke karan us ne yah kahakar us balak ka nam ikabod rakha, ki israael men se maahima utt gai!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एली की पुत्रवधू ने कहा, “इस्राएल का गौरव अस्त हो गया!” इसलिए उसने बच्चे का नाम ईकाबोद रखा और बस वह तभी मर गई। उसने अपने बच्चे का नाम ईकाबोद रखा क्योंकि परमेश्वर का पवित्र सन्दूक चला गया था और उसके ससुर एवं पति मर गए थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने पुत्र का नाम ईकाबोद रखा। उसने कहा, ‘इस्राएल से प्रभु की महिमा उठ गई!’ (क्योंकि परमेश्वर की मंजूषा को पलिश्तियों ने छीन लिया था, और उसके ससुर तथा पति की मृत्यु हो गई थी।)
Hindi Bible HHBD
और परमेश्वर के सन्दूक के छीन लिए जाने और अपने ससुर और पति के कारण उस ने यह कहकर उस बालक का नाम ईकाबोद रखा, कि इस्राएल में से महिमा उठ गई!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और परमेश्वर के सन्दूक के छीन लिए जाने और अपने ससुर और पति के कारण उसने यह कहकर उस बालक का नाम ईकाबोद रखा, “इस्राएल में से महिमा उठ गई!”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने अपने पुत्र को इखाबोद नाम दिया; उसका कथन था, “महिमा इस्राएल को छोड़कर जा चुकी है.” क्योंकि परमेश्वर का संदूक छीना जा चुका था, तथा उसके ससुर और पति की मृत्यु हो गई थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और परमेश्वर के सन्दूक के छीन लिए जाने और अपने ससुर और पति के कारण उसने यह कहकर उस बालक का नाम ईकाबोद रखा, “इस्राएल में से महिमा उठ गई!”