1 Samuel 5:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yahova ka hath ashadodiyon ke upar bharee pada, aur vah unhen nash karane laga aur us ne ashadod aur usake as pas ke logon ke gilaattyaian nikaleen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने अशदोद के लोगों तथा उनके पड़ोसियों के जीवन को कष्टपूर्ण कर दिया। यहोवा ने उनको कठिनाईयों में डाला। उसने उनमें फोड़े उठाए। यहोवा ने उनके पास चूहे भेजे। चूहे उनके सभी जहाजों और भूमि पर दौड़ते थे। नगर में सभी लोग बहुत डर गए थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु का हाथ अश्दोद नगर के रहने वालों पर विकट रूप से उठा! प्रभु ने अश्दोद तथा उसके आस-पास के क्षेत्र में रहनेवालों को प्लेग की गिल्टियों से आतंकित तथा पीड़ित कर दिया।
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा का हाथ अशदोदियों के ऊपर भारी पड़ा, और वह उन्हें नाश करने लगा; और उस ने अशदोद और उसके आस पास के लोगों के गिलटियां निकालीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा का हाथ अशदोदियों के ऊपर भारी पड़ा, और वह उन्हें नष्ट करने लगा; और उसने अशदोद और उसके आस पास के लोगों के गिलटियाँ निकालीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने अशदोद नगरवासियों पर प्रबल प्रहार किया. अशदोद तथा अन्य निकटवर्ती क्षेत्रों में लोगों को गिल्टियों से पीड़ित किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा का हाथ अश्दोदियों के ऊपर भारी पड़ा, और वह उन्हें नाश करने लगा; और उसने अश्दोद और उसके आस-पास के लोगों के गिलटियाँ निकालीं।