1 Samuel 5:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab unhon ne paalishtaiyon ke sab saradaron ko bulava bheja, aur un se poochha, ham israael ke devata ke sandook se kya karen? ve bole, israael ke parameshvar ke sandook ko ghoomakar gat men pahunchaya jaae. to unhon ne israael ke parameshvar ke sandook ko ghaumakar gat men pahuncha diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अशदोद के लोगों ने पाँच पलिश्ती शासकों को एक साथ बुलाया। अशदोद के लोगों ने शासकों से पूछा, “हम लोग इस्राएल के परमेश्वर के पवित्र सन्दूक का क्या करें?” शासकों ने उत्तर दिया, “इस्राएल के परमेश्वर के पवित्र सन्दूक को गत नगर ले जाओ।” अत: पलिश्तियों ने परमेश्वर के पवित्र सन्दूक को हटा दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: उन्‍होंने दूत भेजे और पलिश्‍तियों के सामंतों को एकत्र किया। उन्‍होंने उनसे पूछा, ‘हमें इस्राएल के परमेश्‍वर की मंजूषा के साथ क्‍या करना चाहिए?’ सामंतों ने उत्तर दिया, ‘इस्राएल के परमेश्‍वर की मंजूषा को गत नगर भेज दो।’ अत: वे इस्राएल के परमेश्‍वर की मंजूषा को गत नगर ले गए।
Hindi Bible HHBD
तब उन्हों ने पलिश्तियों के सब सरदारों को बुलवा भेजा, और उन से पूछा, हम इस्राएल के देवता के सन्दूक से क्या करें? वे बोले, इस्राएल के परमेश्वर के सन्दूक को घूमाकर गत में पहुंचाया जाए। तो उन्हों ने इस्राएल के परमेश्वर के सन्दूक को घुमाकर गत में पहुंचा दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उन्होंने पलिश्तियों के सब सरदारों को बुलवा भेजा, और उनसे पूछा, “हम इस्राएल के देवता के सन्दूक से क्या करें?” वे बोले, “इस्राएल के देवता का सन्दूक घुमाकर गत नगर में पहुँचाया जाय।” अत: उन्होंने इस्राएल के परमेश्‍वर के सन्दूक को घुमाकर गत में पहुँचा दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये उन्होंने फिलिस्तीनियों के सभी अगुओं को इकट्ठा किया और उनके सामने इस प्रश्न पर विचार किया गया, “इस्राएल के परमेश्वर के संदूक के विषय में क्या किया जाना सही होगा?” सबने कहा, “इस्राएल के परमेश्वर के संदूक को गाथ नगर भेज दिया जाना सही होगा.” तो इस्राएल के परमेश्वर के संदूक का स्थान बदलकर गाथ नगर कर दिया गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उन्होंने पलिश्तियों के सब सरदारों को बुलवा भेजा, और उनसे पूछा, “हम इस्राएल के देवता के सन्दूक से क्या करें #?” वे बोले, “इस्राएल के देवता का सन्दूक घुमाकर गत नगर में पहुँचाया जाए।” अत: उन्होंने इस्राएल के परमेश्वर के सन्दूक को घुमाकर गत में पहुँचा दिया।