1 Samuel 6:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab gayon ne betashamesh ko seedha marga liya ve sadk hee sadk bambatee hui chalee gai, aur n daahine mudee aur n bayen aur palishtaiyon ke saradar unake peechhe peechhe betashomesh ke sivane tak gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
गायें सीधे बेतशेमेश को गईं। गायें लगातार रंभाती हुई सड़क पर टिकी रहीं। गायें दायें या बायें नहीं मुड़ीं। पलिश्ती शासक गायों के पीछे बेतशेमेश की नगर सीमा तक गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गायें सीधे बेतशेमश के मार्ग पर चली गईं। वे रंभाती हुई जा रही थीं। वे मार्ग की न दाहिनी ओर मुड़ीं और न बायीं ओर। पलिश्ती सामंत बेतशेमश की सीमा तक उनके पीछे-पीछे गए।
Hindi Bible HHBD
तब गायों ने बेतशमेश को सीधा मार्ग लिया; वे सड़क ही सड़क बम्बाती हुई चली गई, और न दहिने मुड़ी और न बायें; और पलिश्तियों के सरदार उनके पीछे पीछे बेतशेमेश के सिवाने तक गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब गायों ने बेतशेमेश का सीधा मार्ग लिया; वे सड़क ही सड़क रंभाती हुई चली गईं, और न दाहिने मुड़ीं और न बायें; और पलिश्तियों के सरदार उनके पीछे पीछे बेतशेमेश की सीमा तक गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
गाएं बेथ-शेमेश मार्ग पकड़कर सीधे उस पर आगे बढ़ती चली गई. जाते-जाते वे रम्भाती जा रही थी; न तो वे दाएं मुड़ीं न बाएं. फिलिस्तीनी अगुए उनके पीछे-पीछे चल रहे थे. वे बेथ-शेमेश सीमा तक उनके साथ रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब गायों ने बेतशेमेश का सीधा मार्ग लिया; वे सड़क ही सड़क रम्भाती हुई चली गईं, और न दाहिने मुड़ीं और न बायें; और पलिश्तियों के सरदार उनके पीछे-पीछे बेतशेमेश की सीमा तक गए।