1 Samuel 6:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur gadee yahoshoo nam aek betashomeshaee ke khet men jakar vahan tthar gai, jahan aek bada patthr tha. tab unhon ne gadee kee lakadee ko cheera aur gayon ko homabaali karake yahova ke liye chaddhaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बन्द गाड़ी उस खेत में आई जो बेतशेमेश के यहोशू का था। इस खेत में बन्द गाड़ी एक विशाल चट्टान के सामने रूकी। बेतशेमेश के लोगों ने बन्द गाड़ी को काट दिया। तब उन्होंने गायों को मार डाला। उन्होंने गायों की बलि यहोवा को दी। लेवीवंशियों ने यहोवा के पवित्र सन्दूक को उतारा। उन्होंने उस थैले को भी उतारा जिसमें सोने के नमूने रखे थे। लेवीवंशियों ने यहोवा के सन्दूक और थैले को विशाल चट्टान पर रखा। उस दिन बेतशेमेश के लोगों ने यहोवा को होमबलि चढ़ाई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गाड़ी ने बेतशेमश नगर के यहोशुअ नामक व्यक्ति के खेत में प्रवेश किया। वह वहाँ रुक गई। वहाँ एक बड़ा पत्थर था। उन्होंने गाड़ी की लकड़ी को चीरा, और दोनों पशु अग्नि-बलि के रूप में प्रभु को अर्पित किये।
Hindi Bible HHBD
और गाड़ी यहोशू नाम एक बेतशेमेशी के खेत में जाकर वहां ठहर गई, जहां एक बड़ा पत्थर था। तब उन्हों ने गाड़ी की लकड़ी को चीरा और गायों को होमबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
गाड़ी यहोशू नामक एक बेतशेमेशी के खेत में जाकर वहाँ ठहर गई, जहाँ एक बड़ा पत्थर था। तब उन्होंने गाड़ी की लकड़ी को चीरा और गायों को होमबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वाहन यहोशू के खेत की ओर बढ़ रहा था. यहोशू बेथ-शेमेश के ही वासी थे. वाहन वहीं एक बड़ी चट्टान के निकट ठहर गया. उन्होंने वाहन की लकड़ियां काट डालीं तथा उन गायों को याहवेह के लिए अग्निबलि बना भेंटकर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
गाड़ी यहोशू नामक एक बेतशेमेशी के खेत में जाकर वहाँ ठहर गई, जहाँ एक बड़ा पत्थर था # । तब उन्होंने गाड़ी की लकड़ी को चीरा और गायों को होमबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाया।