1 Samuel 6:15 — Compare Translations

6 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur leveeyon ne yahova ke sandook ko us sandook ke samet jo sath tha, jis men sone kee vastuaen thee, utarake us bade patthr par dhar diya aur betashomesh ke logon ne usee din yahova ke liye homabaali aur melabali chaddhaae.
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उपपुरोहित लेवियों ने प्रभु की मंजूषा तथा संदूक को गाड़ी से उतारा। संदूक मंजूषा के पास रखा था। उसके भीतर सोने की वस्‍तुएँ थीं। उप-पुरोहित लेवियों ने मंजूषा और संदूक को बड़े पत्‍थर पर रख दिया। बेतशेमश नगर के लोगों ने उसी दिन प्रभु को अग्‍नि-बलि अर्पित की, और बलि-पशु वध किए।
Hindi Bible HHBD
और लेवीयों ने यहोवा के सन्दूक को उस सन्दूक के समेत जो साथ था, जिस में सोने की वस्तुएं थी, उतारके उस बड़े पत्थर पर धर दिया; और बेतशेमेश के लोगों ने उसी दिन यहोवा के लिये होमबलि और मेलबलि चढ़ाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और लेवियों ने यहोवा के सन्दूक को उस सन्दूक समेत जो साथ था, जिसमें सोने की वस्तुएँ थीं, उतार के उस बड़े पत्थर पर रख दिया; और बेतशेमेश के लोगों ने उसी दिन यहोवा के लिये होमबलि और मेलबलि चढ़ाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लेवियों ने संदूक को वाहन से नीचे उतारा, साथ ही उसके निकट रखी हुई मंजूषा को भी, जिसमें कुन्दन की मूर्तियां रखी गई थी. इन्हें उन्होंने उस चट्टान के निकट रख दिया. तब बेथ-शेमेश वासियों ने याहवेह को अग्निबलियां एवं बलियां चढ़ाईं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और लेवियों ने यहोवा के सन्दूक को उस सन्दूक के समेत जो साथ था, जिसमें सोने की वस्तुएँ थी, उतार के उस बड़े पत्थर पर रख दिया; और बेतशेमेश के लोगों ने उसी दिन यहोवा के लिये होमबलि और मेलबलि चढ़ाए।