1 Samuel 6:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sone kee gilaattyaian jo paalishtaiyon ne yahova kee haati bhrane ke liye doshabaali karake de dee thee un men se aek to ashadod kee or se, aek ajja, aek ashkalon, aek gat, aur aek aekron kee or se dee gai thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार, पलिश्तियों ने यहोवा को अपने पापों के लिये, अपने फोड़ों के सोने के नमूने भेंट के रूप में भेजे। उन्होंने हर एक पलिश्ती नगर के लिये फोड़े का एक सोने का नमूना भेजा। ये पलिश्ती नगर अशदोद, अज्जा, अश्कलोन, गत और एक्रोन थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इन नगरों की ओर से प्रभु को दोष-बलि के रूप में गिल्‍टियों की सोने की मूर्तियाँ चढ़ाई गई थीं। प्रत्‍येक नगर की ओर से एक मूर्ति चढ़ाई गई: अश्‍दोद, गाजा, अश्‍कलोन, गत और एक्रोन।
Hindi Bible HHBD
सोने की गिलटियां जो पलिश्तियों ने यहोवा की हाति भरने के लिये दोषबलि करके दे दी थी उन में से एक तो अशदोद की ओर से, एक अज्जा, एक अश्कलोन, एक गत, और एक एक्रोन की ओर से दी गई थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सोने की गिलटियाँ जो पलिश्तियों ने यहोवा की हानि भरने के लिये दोषबलि करके दे दी थीं उनमें से एक तो अशदोद की ओर से, एक अज्जा, एक अश्कलोन, एक गत, और एक एक्रोन की ओर से दी गई थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिलिस्तीनियों द्वारा हर एक नगर के लिए याहवेह को अर्पित की गई दोष बलि गिल्टियां इस प्रकार हैं: अशदोद, अज्जाह, अश्कलोन, गाथ तथा एक्रोन.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सोने की गिलटियाँ जो पलिश्तियों ने यहोवा की हानि भरने के लिये दोषबलि करके दे दी थीं उनमें से एक तो अश्दोद की ओर से, एक गाज़ा, एक अश्कलोन, एक गत, और एक एक्रोन की ओर से दी गई थी।