1 Samuel 6:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur vah sone ke choohe, kya shaharapanahavale nagar, kya bina shaharapanah ke ganv, varan jis bade patthr par yahova ka sandook dhara gaya tha vahan palishtaiyon ke panchon saradaron ke adhaikar tak kee sab baastaiyon kee ginatee ke anusar diae gaae. vah patthr to aj tak betashomeshaee yahoshoo ke khet men haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पलिश्तियों ने चूहों के सोने के नमूने भी भेजे। सोने के चूहे की संख्या उतनी ही थी जितनी संख्या पाँचों पलिश्ती शासकों के नगरों की थी। इन नगरों के चारों ओर चहारदीवारी थी और हर नगर के चारों ओर गाँव थे। बेतशेमेश के लोगों ने यहोवा के पवित्र सन्दूक को एक चट्टान पर रखा। वह चट्टान अब भी बेतशेमेश के यहोशू के खेत में है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इनके अतिरिक्त, पलिश्तियों के पाँच सामंतों के अधीन सब किलाबन्द नगरों और बिना परकोटे वाले गाँवों की ओर से, उनकी कुल संख्या के अनुसार, चूहों की सोने की मूर्तियाँ चढ़ाई गई थीं। जिस बड़े पत्थर पर उपपुरोहित लेवियों ने प्रभु की मंजूषा उतारकर रखी थी, वह आज भी बेतशेमश नगर के यहोशुअ के खेत में साक्षी दे रहा है।
Hindi Bible HHBD
और वह सोने के चूहे, क्या शहरपनाहवाले नगर, क्या बिना शहरपनाह के गांव, वरन जिस बड़े पत्थर पर यहोवा का सन्दूक धरा गया था वहां पलिश्तियों के पांचों सरदारों के अधिकार तक की सब बस्तियों की गिनती के अनुसार दिए गए। वह पत्थर तो आज तक बेतशेमेशी यहोशू के खेत में है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह सोने के चूहे, क्या शहरपनाहवाले नगर, क्या बिना शहरपनाह के गाँव, वरन् जिस बड़े पत्थर पर यहोवा का सन्दूक रखा गया था वहाँ पलिश्तियों के पाँचों सरदारों के अधिकार तक की सब बस्तियों की गिनती के अनुसार दिए गए। वह पत्थर आज तक बेतशेमेशी यहोशू के खेत में है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
चूहों की पांच कुन्दन की मूर्तियां पांच फिलिस्तीनी नगर का प्रतिनिधित्व करती थी, जिनके वे पांच अग्रेसर थे. ये नगर सुरक्षित गढ़ भी थे तथा कुछ बिना शहरपनाह के नगर भी. वह विशाल चट्टान जिस पर उन्होंने याहवेह का संदूक स्थापित किया था, आज भी बेथ-शेमेश के यहोशू के खेत में गवाह है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह सोने के चूहे, क्या शहरपनाह वाले नगर, क्या बिना शहरपनाह के गाँव, वरन् जिस बड़े पत्थर पर यहोवा का सन्दूक रखा गया था वहाँ पलिश्तियों के पाँचों सरदारों के अधिकार तक की सब बस्तियों की गिनती के अनुसार दिए गए। वह पत्थर आज तक बेतशेमेशी यहोशू के खेत में है।