1 Samuel 6:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to tum apanee gilaattyaien aur apane desh ke nash karanevale choohon kee bhee mooraten banakar israael ke devata kee maahima mano sambhv haai vah apana hath tum par se aur tumhare devataon aur desh par se utta le.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार फोड़ों के नमूने बनाओ और चूहों के नमूने बनाओ जो देश को बरबाद कर रहे हैं। इस्राएल के परमेश्वर को इन सोने के नमूनों को भुगतान के रूप में दो। तब यह संभव है कि इस्राएल का परमेश्वर तुमको, तुम्हारे देवताओं को, और तुम्हारे देश को दण्ड देना रोक दे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम देश को उजाड़ने वाले चूहे तथा अपनी गिल्टियों की मूर्तियाँ बनाओ और इस प्रकार इस्राएल के परमेश्वर की महिमा करो। कदाचित् वह तुम पर से, तुम्हारे देवताओं तथा तुम्हारे देश पर से अपना विनाशक हाथ हटा ले।
Hindi Bible HHBD
तो तुम अपनी गिलटियों और अपने देश के नाश करनेवाले चूहों की भी मूरतें बनाकर इस्राएल के देवता की महिमा मानो; सम्भव है वह अपना हाथ तुम पर से और तुम्हारे देवताओं और देश पर से उठा ले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो तुम अपनी गिलटियों और अपने देश के नष्ट करनेवाले चूहों की भी मूरतें बनाकर इस्राएल के देवता की महिमा मानो; सम्भव है वह अपना हाथ तुम पर से और तुम्हारे देवताओं और देश पर से उठा ले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आवश्यक है कि आप इन्हीं गिल्टियों तथा चूहों की मूर्तियां गढ़ें, जो सारा देश को ध्वस्त कर रहे हैं. यह ज़रूरी है कि आप इस्राएल के परमेश्वर की महिमा करें. तब यह संभव है कि वह आपको, आपके देवताओं को तथा आपके देश को इस महामारी की जकड़न से विमुक्त कर दें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो तुम अपनी गिलटियों और अपने देश के नष्ट करनेवाले चूहों की भी मूरतें बनाकर इस्राएल के देवता की महिमा मानो; सम्भव है वह अपना हाथ तुम पर से और तुम्हारे देवताओं और देश पर से उठा ले।