1 Samuel 6:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so ab tum aek nai gadee banao, aur aeesee do dudhaar gayen lo jo suae tale n ai ho, aur un gayon ko us gadee men jotakar unake bachchon ko unake pas se lekar ghar ko lautta do.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम्हें एक नई बन्द गाड़ी बनानी चाहिए और दो गायें जिन्होंने अभी बछड़े दिये हों लानी चाहिए। ये गायें ऐसी होनी चाहिये जिन्होंने खेतों में काम न किया हो। गायों को बन्द गाड़ी में जोड़ो और बछड़ों को घर लौटा ले जाओ। बछड़ों को गौशाला में रखो। उन्हें अपनी माताओं के पीछे न जाने दो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब तुम एक नई गाड़ी बनाओ। दो दुधारू गायें लो, जो अब तक गाड़ी में नहीं जोती गई हैं। उनको गाड़ी में जोतो। उनके बच्चों को उनके पास से दूर कर उनकी गोशाला में ले जाओ।
Hindi Bible HHBD
सो अब तुम एक नई गाड़ी बनाओ, और ऐसी दो दुधार गायें लो जो सुए तले न आई हों, और उन गायों को उस गाड़ी में जोतकर उनके बच्चों को उनके पास से लेकर घर को लौटा दो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये अब तुम एक नई गाड़ी बनाओ, और ऐसी दो दुधार गायें लो जो जूए तले न आई हों, और उन गायों को उस गाड़ी में जोतकर उनके बच्चों को उनके पास से लेकर घर को लौटा दो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“तब अब आप जाइए, एक नया वाहन तैयार कीजिए, दो ऐसी दुग्धवती गाएं लाइए, जिन पर जूआ कभी न रखा गया हो, और इन्हें ही इस वाहन में जोत दीजिए, मगर इनके बछड़ों को उनके पास से हटाकर गौशाला ले जाइए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए अब तुम एक नई गाड़ी बनाओ, और ऐसी दो दुधार गायें लो जो जूए तले न आई हों, और उन गायों को उस गाड़ी में जोतकर उनके बच्चों को उनके पास से लेकर घर को लौटा दो।