1 Samuel 6:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur dekhte rahana yaadi vah apane desh ke marga se hokar betashomesh ko chale, to jano ki hamaree yah badee hani usee kee or se hui: aur yadi nahee, to ham ko nishchay hoga ki yah mar ham par usakee or se nahee, parantu sanyog hee se hui.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बन्द गाड़ी को देखते रहो। यदि बन्द गाड़ी बेतशेमेश की ओर इस्राएल की भूमि में जाती है, तो यह संकेत है कि यहोवा ने हमें यह बड़ा रोग दिया है। किन्तु यदि गायें बेतशेमेश को नहीं जातीं, तो हम समझेंगे कि इस्राएल के परमेश्वर ने हमें दण्ड नहीं दिया है। हम समझ जायेंगे कि हमारी बीमारी स्वतः ही हो गई।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु उस पर दृष्‍टि रखो! यदि वह अपने देश की सीमा बेतशेमश के मार्ग की ओर जाएगी, तो हम जान लेंगे कि इस्राएल के परमेश्‍वर ने ही यह बड़ा अनिष्‍ट किया है। पर यदि गाड़ी उस ओर नहीं जाएगी तो हम समझ लेंगे कि उसके हाथ ने हम पर प्‍लेग का प्रहार नहीं किया था; वरन् संयोगवश प्‍लेग फैला था।’
Hindi Bible HHBD
और देखते रहना; यदि वह अपने देश के मार्ग से होकर बेतशेमेश को चले, तो जानो कि हमारी यह बड़ी हानि उसी की ओर से हुई: और यदि नहीं, तो हम को निश्चय होगा कि यह मार हम पर उसकी ओर से नहीं, परन्तु संयोग ही से हुई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और देखते रहना; यदि वह अपने देश के मार्ग से होकर बेतशेमेश को चले, तो जानो कि हमारी यह बड़ी हानि उसी की ओर से हुई: और यदि नहीं, तो हम को निश्‍चय होगा कि यह मार हम पर उसकी ओर से नहीं, परन्तु संयोग ही से हुई।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हां, वाहन पर दृष्टि बनाए रखिए. यदि यह वाहन अपने स्वदेश की दिशा में बेथ-शेमेश नगर की ओर बढ़ता है, तब इस तथ्य की पुष्टि हो जाएगी कि हम पर आई यह विपदा याहवेह ही की ओर से है. यदि ऐसा न हो, तब हमें यह ज्ञात हो जाएगा कि हम पर हुआ यह प्रहार याहवेह की ओर से नहीं था, परंतु यह सब हमारे साथ संयोगवश ही हुआ है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और देखते रहना; यदि वह अपने देश के मार्ग से होकर बेतशेमेश को चले, तो जानो कि हमारी यह बड़ी हानि उसी की ओर से हुई और यदि नहीं, तो हमको निश्चय होगा कि यह मार हम पर उसकी ओर से नहीं, परन्तु संयोग ही से हुई।”