1 Samuel 7:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab kiryatyareem ke logon ne jakar yahova ke sandook ko uttaya, aur abeenadab ke ghar men jo tteele par bana tha rakha, aur yahova ke sandook kee raksha karane ke liye abeenadab ke putra aeleeajar ko pavitra kiya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किर्यत्यारीम के लोग आए और यहोवा के पवित्र सन्दूक को ले गए। वे यहोवा के सन्दूक को पहाड़ी पर अबीनादाब के घर ले गए। उन्होंने अबीनादाब के पुत्र एलीआजार को यहोवा के सन्दूक की रक्षा करने के लिये तैयार करने हेतु एक विशेष उपासना की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किर्यत-यआरीम नगर के लोग आए। वे प्रभु की मंजूषा उठाकर चले गए। वे उसको लेकर अबीनादब के घर में लाए, जो पहाड़ी पर स्‍थित था। उन्‍होंने प्रभु की मंजूषा का उत्तरदायित्‍व संभालने के लिए उसके पुत्र एलआजर को पुरोहित पद पर प्रतिष्‍ठित किया।
Hindi Bible HHBD
तब किर्यत्यारीम के लोगों ने जाकर यहोवा के सन्दूक को उठाया, और अबीनादाब के घर में जो टीले पर बना था रखा, और यहोवा के सन्दूक की रक्षा करने के लिये अबीनादाब के पुत्रा एलीआजार को पवित्रा किया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब किर्यत्यारीम के लोगों ने जाकर यहोवा के सन्दूक को उठाया, और अबीनादाब के घर में जो टीले पर बना था रखा, और यहोवा के सन्दूक की रक्षा करने के लिये अबीनादाब के पुत्र एलीआज़ार को पवित्र किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब किरयथ-यआरीम से कुछ लोग आए और याहवेह के संदूक को वहां से ले जाकर पर्वत पर बने अबीनादाब के घर में रख दिया. उन्होंने याहवेह के संदूक की देखरेख के लिए अबीनादाब के पुत्र एलिएज़र का अभिषेक किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब किर्यत्यारीम के लोगों ने जाकर यहोवा के सन्दूक को उठाया, और अबीनादाब के घर में जो टीले पर बना था रखा, और यहोवा के सन्दूक की रक्षा करने के लिये अबीनादाब के पुत्र एलीआजर को पवित्र किया।