1 Samuel 7:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kiryatyareem men rahate rahate sandook ko bahut din hua, arthata bees varsha beet gaa, aur israael ka sara gharana vilap karata hua yahova ke peechhe chalane laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सन्दूक किर्यत्यारीम में बहुत समय तक रखा रहा। यह वहाँ बीस वर्ष तक रहा। इस्राएल के लोग फिर यहोवा का अनुसरण करने लगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मंजूषा किर्यत-यआरीम नगर में बहुत समय तक, प्राय: बीस वर्ष तक रही। इस्राएल के सब कुल प्रभु के दर्शन के लिए तरसने लगे।
Hindi Bible HHBD
किर्यत्यारीम में रहते रहते सन्दूक को बहुत दिन हुए, अर्थात् बीस वर्ष बीत गए, और इस्राएल का सारा घराना विलाप करता हुआ यहोवा के पीछे चलने लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
किर्यत्यारीम में सन्दूक को रखे हुए बहुत दिन हुए, अर्थात् बीस वर्ष बीत गए, और इस्राएल का सारा घराना विलाप करता हुआ यहोवा के पीछे चलने लगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लंबे समय तक लगभग बीस वर्ष तक, संदूक किरयथ-यआरीम में ही रहा. अब सारे इस्राएल राष्ट्र को याहवेह की चाह होने लगी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
किर्यत्यारीम में सन्दूक को रखे हुए बहुत दिन हुए, अर्थात् बीस वर्ष बीत गए, और इस्राएल का सारा घराना विलाप करता हुआ यहोवा के पीछे चलने लगा।