1 Samuel 7:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab shamooael ne aek doodhapiuva memna le sarvang homabali karake yahova ko chaddhaya aur shamooael ne israaeliyon ke liye yahova kee dohai dee, aur yahova ne usakee sun lee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शमूएल ने एक मेमना लिया। उसने यहोवा की होमबलि के रुप में मेमने को जलाया। शमूएल ने यहोवा से इस्राएल के लिये प्रार्थना की। यहोवा ने शमूएल की प्रार्थना का उत्तर दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: शमूएल ने दूध पीता मेमना लिया, और उसको पूर्ण अग्नि-बलि के रूप में प्रभु को चढ़ाया। शमूएल ने इस्राएलियों के लिए प्रभु की दुहाई दी। प्रभु ने उसकी दुहाई का उत्तर दिया।
Hindi Bible HHBD
तब शमूएल ने एक दूधपिउवा मेम्ना ले सर्वांग होमबलि करके यहोवा को चढ़ाया; और शमूएल ने इस्राएलियों के लिये यहोवा की दोहाई दी, और यहोवा ने उसकी सुन ली।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शमूएल ने एक दूध–पीता मेम्ना ले सर्वांग होमबलि करके यहोवा को चढ़ाया; और शमूएल ने इस्राएलियों के लिये यहोवा की दोहाई दी, और यहोवा ने उसकी सुन ली।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर शमुएल ने एक दूध पीता मेमना लेकर उसे याहवेह के सामने अग्निबलि के रूप में अर्पण किया. तब शमुएल ने इस्राएल की ओर से याहवेह की दोहाई दी, और याहवेह ने उन्हें इसका प्रत्युत्तर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शमूएल ने एक दूध पीता मेम्ना ले सर्वांग होमबलि करके यहोवा को चढ़ाया; और शमूएल ने इस्राएलियों के लिये यहोवा की दुहाई दी, और यहोवा ने उसकी सुन ली # ।