1 Samuel 9:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
binyameen ke gotra men keesh nam ka aek puroosh tha, jo apeeh ke putra bakorat ka parapota, aur saror ka pota, aur abeeael ka putra tha vah aek binyameenee puroosh ka putra aur bada shaaktaishaalee soorama tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कीश बिन्यामीन परिवार समूह का एक महत्वपूर्ण व्यक्ति था। कीश अबीएल का पुत्र था। अबीएल सरोर का पुत्र था। सरोर बकोरत का पुत्र था। बकोरत बिन्यामीन के एक व्यक्ति अपीह का पुत्र था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बिन्‍यामिन प्रदेश के गिबआह नगर में एक मनुष्‍य रहता था। उसका नाम कीश था। ये उसके पुरखों के नाम है: अबीएल, सरोर, बकारत और अपीअह। कीश बिन्‍यामिन कुल का था। उसके पास अपार धन-सम्‍पत्ति थी।
Hindi Bible HHBD
बिन्यामीन के गोत्रा में कीश नाम का एक पुरूष था, जो अपीह के पुत्रा बकोरत का परपोता, और सरोर का पोता, और अबीएल का पुत्रा था; वह एक बिन्यामीनी पुरूष का पुत्रा और बड़ा शक्तिशाली सूरमा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बिन्यामीन के गोत्र में कीश नाम का एक पुरुष था, जो अपीह के पुत्र, बकोरत का परपोता, और सरोर का पोता, और अबीएल का पुत्र था; वह एक बिन्यामीनी पुरुष का पुत्र और बड़ा शक्‍तिशाली सूरमा था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बिन्यामिन गोत्र से कीश नामक एक व्यक्ति था. उसके पिता का नाम था अबीएल, जो ज़ीरोर का पुत्र था. ज़ीरोर बीकोराथ का, बीकोराथ अपियाह का पुत्र था, जो बिन्यामिन के वंशज थे. कीश एक प्रतिष्ठित व्यक्ति था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बिन्यामीन के गोत्र में कीश नाम का एक पुरुष था, जो अपीह के पुत्र बकोरत का परपोता, और सरोर का पोता, और अबीएल का पुत्र था; वह एक बिन्यामीनी पुरुष का पुत्र और बड़ा शक्तिशाली सूरमा था।