1 Samuel 9:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usake shaaul nam ek javan putra tha, jo sundar tha, aur israeliyon men koi us se baddhkar sundar n tha vah itana lamba tha ki doosare log usake kandho hee tak ate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कीश का एक पुत्र शाऊल नाम का था। शाऊल एक सुन्दर युवक था। वहाँ शाऊल से अधिक सुन्दर कोई न था। खड़ा होने पर शाऊल का सिर इस्राएल के किसी भी व्यक्ति से ऊँचा रहता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कीश का एक पुत्र था। उसका नाम शाऊल था। वह सुन्दर और जवान था। समस्त इस्राएली समाज में उससे अधिक सुन्दर पुरुष कोई नहीं था। वह इतना लम्बा था कि दूसरे लोग उसके कन्धे तक ही पहुँचते थे।
Hindi Bible HHBD
उसके शाऊल नाम एक जवान पुत्रा था, जो सुन्दर था, और इस्राएलियों में कोई उस से बढ़कर सुन्दर न था; वह इतना लम्बा था कि दूसरे लोग उसके कान्धे ही तक आते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके शाऊल नामक एक जवान पुत्र था, जो सुन्दर था, और इस्राएलियों में कोई उससे बढ़कर सुन्दर न था; वह इतना लम्बा था कि दूसरे लोग उसके कंधे ही तक आते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनको शाऊल नामक एक पुत्र था; एक सुंदर युवा! सारे इस्राएल में उनसे अधिक सुंदर कोई भी न था. वह डीलडौल में सभी इस्राएली युवाओं से बढ़कर था सभी उसके कंधों तक ही पहुंचते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके शाऊल नामक एक जवान पुत्र था, जो सुन्दर था, और इस्राएलियों में कोई उससे बढ़कर सुन्दर न था; वह इतना लम्बा था कि दूसरे लोग उसके कंधे ही तक आते थे।