1 Samuel 9:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
shaaul ne uttr dekar kaha, kya maain binyameenee, arthata sab israaelee gotraen men se chhotte gotra ka naheen hoon? aur kya mera kul binyameenee ke gotra ke sare kulon men se chhotta naheen haai? isaaliye too mujh se aeesee baten kyon kahata haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शाऊल ने उत्तर दिया, “किन्तु मैं बिन्यामीन परिवार समूह का एक सदस्य हूँ। यह इस्राएल में सबसे छोटा परिवार समूह है और मेरा परिवार बिन्यामीन परिवार समूह में सबसे छोटा है। आप क्यों कहते हैं कि इस्राएल मुझको चाहता है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल ने उत्तर दिया, ‘क्या मैं इस्राएल के कुलों में सबसे छोटे बिन्यामिन कुल का नहीं हूँ? क्या मेरा गोत्र बिन्यामिन कुल के सब गोत्रों में नगण्य नहीं है? तब आपने मुझसे ऐसे शब्द क्यों कहे?’
Hindi Bible HHBD
शाऊल ने उत्तर देकर कहा, क्या मैं बिन्यामीनी, अर्थात् सब इस्राएली गोत्रों में से छोटे गोत्रा का नहीं हूं? और क्या मेरा कुल बिन्यामीनी के गोत्रा के सारे कुलों में से छोटा नहीं है? इसलिये तू मुझ से ऐसी बातें क्यों कहता है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शाऊल ने उत्तर देकर कहा, “क्या मैं बिन्यामीनी, अर्थात् सब इस्राएली गोत्रों में से छोटे गोत्र का नहीं हूँ? और क्या मेरा कुल बिन्यामीन के गोत्र के सारे कुलों में से छोटा नहीं है? इसलिये तू मुझ से ऐसी बातें क्यों कहता है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शाऊल ने उन्हें उत्तर दिया, “मगर मैं तो इस्राएल के सबसे छोटे गोत्र बिन्यामिन से हूं, और इसके अलावा मेरा परिवार तो बिन्यामिन गोत्र में सबसे छोटा है. तब आप मुझसे यह सब कैसे कह रहे हैं?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शाऊल ने उत्तर देकर कहा, “ क्या मैं बिन्यामीनी, अर्थात् सब इस्राएली गोत्रों में से छोटे गोत्र का नहीं हूँ #? और क्या मेरा कुल बिन्यामीन के गोत्र के सारे कुलों में से छोटा नहीं है? इसलिए तू मुझसे ऐसी बातें क्यों कहता है?”