1 Samuel 9:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to rasoiye ne jangha ko mans samet uttakar shaaul ke age dhar diya tab shamooael ne kaha, jo rakha gaya tha use dek, aur apane samhane dharake kha kyonki vah tere liye isee niyat samay tak, jisakee charcha karake maain ne logon ko nyota diya, rakha hua haai. aur shaaul ne us din shamooael ke sath bhojan kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
रसोइये ने जांघ ली और शाऊल के सामने मेज पर रखी। शमूएल ने कहा, “यही वह माँस है जिसे मैंने तुम्हारे लिये सुरक्षित रखा था। यह खाओ क्योंकि यह इस विशेष समय के लिये तुम्हारे लिये सुरक्षित था।” इस प्रकार उस दिन शाऊल ने शमूएल के साथ भोजन किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: रसोइए ने बलि-पशु की जांघ और उसकी पूंछ ली, और उनको शाऊल के सामने परोस दिया। शमूएल ने शाऊल से कहा, ‘यह अलग रखा हुआ मांस तुम्हारे सामने परोस दिया गया। अब खाओ! यह निर्धारित समय तक तुम्हारे लिए ही रखा था। मैंने लोगों को आमन्त्रित किया है कि तुम उनके साथ खाओ।’ अत: शाऊल ने उस दिन शमूएल के साथ भोजन किया।
Hindi Bible HHBD
तो रसोइये ने जांघ को मांस समेत उठाकर शाऊल के आगे धर दिया; तब शमूएल ने कहा, जो रखा गया था उसे देख, और अपने साम्हने धरके खा; क्योंकि वह तेरे लिये इसी नियत समय तक, जिसकी चर्चा करके मैं ने लोगों को न्योता दिया, रखा हुआ है। और शाऊल ने उस दिन शमूएल के साथ भोजन किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो रसोइये ने जाँघ को मांस समेत उठाकर शाऊल के आगे धर दिया; तब शमूएल ने कहा, “जो रखा गया था उसे देख, और अपने सामने रख के खा; क्योंकि वह तेरे लिये इसी नियत समय तक, जिसकी चर्चा करके मैं ने लोगों को न्योता दिया, रखा हुआ है।” शाऊल ने उस दिन शमूएल के साथ भोजन किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब रसोइए ने व्यंजन में से अलग किया हुआ सर्वोत्तम अंश शाऊल को परोस दिया. तब शमुएल ने कहा, “यही है वह अंश, जो तुम्हारे लिए अलग रखा गया था, जो अब तुम्हें परोस दिया गया है. यह तुम्हारा ही भोजन है, जो इस विशेष मौके पर तुम्हारे ही लिए रखा गया है, कि तुम उसे इन विशेष अतिथियों के साथ खाओ.” तब उस दिन शाऊल ने शमुएल के साथ भोजन किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो रसोइये ने जाँघ को माँस समेत उठाकर शाऊल के आगे धर दिया; तब शमूएल ने कहा, “जो रखा गया था उसे देख, और अपने सामने रख के खा; क्योंकि वह तेरे लिये इसी नियत समय तक, जिसकी चर्चा करके मैंने लोगों को न्योता दिया, रखा हुआ है।” शाऊल ने उस दिन शमूएल के साथ भोजन किया।