1 Samuel 9:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab ve unche sthan se utarakar nagar men aa, aur us ne ghar kee chht par shaaul se baten keen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब उन्होंने भोजन समाप्त कर लिया, वे आराधनालय से उतरे और नगर को लौटे। शमूएल ने छत पर शाऊल के लिये बिस्तर लागाया और शाऊल सो गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे पहाड़ी शिखर की वेदी से उतरे, और नगर में आए। मकान की छत पर शाऊल के लिए बिस्तर बिछाया गया। शाऊल उस पर लेटा और सो गया।
Hindi Bible HHBD
तब वे ऊंचे स्थान से उतरकर नगर में आए, और उस ने घर की छत पर शाऊल से बातें कीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वे ऊँचे स्थान से उतरकर नगर में आए, और उसने घर की छत पर शाऊल से बातें कीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे पर्वत शिखर परिसर से उतरकर नगर में आए, शाऊल के लिए उस आवास की छत पर बिछौना लगाया गया, जहां वह सो गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वे ऊँचे स्थान से उतरकर नगर में आए, और उसने घर की छत पर शाऊल से बातें की।